न.प सैलाना अध्यक्ष की मौके पर स्वयं मौजूदगी से कर्मचारियों में जिम्मेदारी का भाव बढ़ा..

  
Last Updated:  जनवरी 25, 2026 " 10:56 पूर्वाह्न"

लीकेज जैसी समस्याओं की पुनरावृत्ति हर हाल में रोकी जाए- न. प अध्यक्ष चेतन्य शुक्ला

Ad

Sunil Singh Parihar रतलाम/सैलाना(स्पष्ट खबर)।नगर परिषद सैलाना ने नगर के वार्ड नंबर 6 में लंबे समय से चली आ रही पेयजल समस्या को समाप्त करने के लिए नगर परिषद द्वारा गुरुवार रात नल पाइपलाइन सुधार व विस्तार का कार्य बिना रुके पूरी रात चलता रहा इस कार्य में नगर परिषद अध्यक्ष चेतन्य शुक्ला व मुख्य नगर परिषद अधिकारी मनोज शर्मा स्वयं देर रात तक मौके पर डटे रहे, जिससे प्रशासनिक संवेदनशीलता और जवाबदेही साफ झलकी।

अध्यक्ष शुक्ला ने कार्यस्थल पर मौजूद अधिकारियों, इंजीनियरों और कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि पाइपलाइन की गुणवत्ता में कोई समझौता नहीं होना चाहिए और लीकेज जैसी समस्याओं की पुनरावृत्ति हर हाल में रोकी जाए। उन्होंने यह भी कहा कि जनता की मूलभूत आवश्यकता ‘पेयजल’ है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।अध्यक्ष की स्वयं मौजूदगी से कर्मचारियों में जिम्मेदारी का भाव बढ़ा और कार्य की गति भी तेज रही। स्थानीय नागरिकों ने भी रात में हो रहे इस कार्य को सकारात्मक कदम बताते हुए अध्यक्ष चैतन्य शुक्ल लक्की और नगर परिषद सैलाना की सराहना की है।

 538 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *