धामनोद में निकली झिलमिलाती झांकियों से रोशन हुई रात, हैरतअंगेज शस्त्र कला प्रदर्शन..

  
Last Updated:  सितम्बर 5, 2025 " 11:20 पूर्वाह्न"

डोल ग्यारस पर्व पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने फीता काट कर किया शुभारंभ

ऑपरेशन सिंदूर एवं श्री कृष्ण जन्म के दृश्य ने किया आकृर्षित

श्री भूतेश्वर महादेव मंदिर से श्री पवनपुत्र व्यायामशाला द्वारा निकाली गई ऑपरेशन सिंदूर दृश्य की झांकी
श्री भूतेश्वर महादेव मंदिर से श्री पवनपुत्र व्यायामशाला द्वारा निकाली गई ऑपरेशन सिंदूर दृश्य की झांकी
श्रीराम मंदिर से पाटीदार समाज द्वारा, श्री कृष्ण जन्म दृश्य पर निकाली गई झांकी

Ratlam/dhamnod: डोल ग्यारस पर्व पर देर-रात तक धामनोद में निकली आकृषक मनमोहक झांकियां, अखाड़ा के कलाकारों ने किया शस्त्र कला प्रदर्शन, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने फीता काट कर झांकी का शुभारंभ किया, नगर में जगह-जगह हुआ जोरदार स्वागत।

श्री पवनपुत्र व्यायामशाला में अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने शस्त्र कला प्रदर्शन किया

डोल ग्यारस पर्व पर बुधवार रात्रि में धामनोद नगर में सनातन धर्म और देशभक्ति तथा सेना की सम्मान में झांकियां निकाली।
पाटीदार समाज द्वारा श्री राममंदिर से निकाली गई झांकी का पाटीदार समाज के पदाधिकारियों द्वारा फीता काट कर रवाना किया गया, झांकी में श्री कृष्ण जन्म का दृश्य दिखाया गया था। उक्त झांकी के आगे महावीर व्यायामशाला के कलाकारों ने शस्त्र प्रदशन किया।

वहीं श्री भूतेश्वर महादेव मंदिर से प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी श्री पवनपुत्र व्यायामशाला द्वारा आकृषक झांकी एवं अखाड़ा निकाला गया। पवनपुत्र व्यायामशाला द्वारा देश भक्ति एवं सेना के सम्मान में झांकी निकाली गई जिसमें पहलगाम आतंकी हमले में 25 भारतीयों और एक नेपाली नागरिक की हत्या कर दी गई थी।
हमले के जवाब में भारत ने 7 मई को ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया था। उसी दृश्य को झांकी के माध्यम से दिखाने का प्रयास किया गया था। मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय द्वारा झांकी का फीता काट कर स्वागत कर रवाना किया गया। इस अवसर पर नप अध्यक्ष दुर्गा अजय डिंडोर, गोविंद परिहार, लीलाबाई पंवार, पार्षद सीमा सुरेश कटारा, उमेश पोरवाल, बतोर अतिथि उपस्थित रहे, अतिथि देवो भव परंपरा अनुसार भाजपा जिलाध्यक्ष श्री उपाध्याय का स्वागत व्यायामशाला द्वारा साफ़ बांध पुष्प मालाओं से किया गया। अथियों का स्वागत सत्कार व्यायामशाला संचालक मुकेश चौधरी, सुरेश कटारा, कार्यकारिणी अध्यक्ष विक्रम निनामा, सत्यनारायण खराड़ी, कालुसिंह तंवर, शिव पेंटर, मनोहर मालीवाड़, अभीषेक लक्षकार आदि ने किया। अखाड़े के शुभारंभ पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने शस्त्र कला प्रदर्शन किया । नगर भ्रमण में झांकी के आगे श्री पवनपुत्र व्यायामशाला द्वारा शस्त्र कला प्रदर्शन किया गया।

नगर परिषद द्वारा अखाड़ा संचालकों, उस्तादों का किया सम्मान
श्री गणेश उत्सव समिति आजाद क्लब द्वारा अखाड़ा संचालकों, उस्तादों का स्वागत कर शील्ड भेंट कर सम्मान किया


झांकियों के संयोजक एवं अखाड़ा के उस्तादों का नगर परिषद द्वारा बस स्टैंड पर स्वागत किया गया। वहीं आजाद क्लब द्वारा आजाद चौक पर अखाड़ा के उस्तादों का स्वागत कर शील्ड भेंट कर सम्मानित किया गया।

 726 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *