रतलाम/ गंगा दशहरा पर बिरमावल में जल संरक्षण का संकल्प, कलश यात्रा के बाद बावड़ी की सफाई

  
Last Updated:  मई 25, 2026 " 08:02 अपराह्न"

Ratlam: जल गंगा संवर्धन अभियान: नवग्रह बावड़ी में श्रमदान, ग्रामीणों ने ली जल बचाने की शपथ

रतलाम, 25 मई(स्पष्ट खबर)। ग्राम पंचायत बिरमावल एवं मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड रतलाम के संयुक्त तत्वावधान में गंगा दशहरा के पावन पर्व पर जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जनपद स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के आव्हान पर सेक्टर सरवनी जागीर क्रमांक-4 की नवांकुर संस्था आदर्श लोक कल्याण समिति, सरवनी जागीर ने कार्यक्रम का आयोजन किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ अंबाजी मंदिर से भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। “जल है तो कल है” एवं “जल ही जीवन है” के नारों के साथ यात्रा ग्राम बिरमावल के विभिन्न मार्गों से होती हुई नवग्रह मंदिर पहुंची। यहां शिव मंदिर पर पूजन एवं सहस्त्रधारा जलाभिषेक किया गया।

इसके बाद नवग्रह बावड़ी में श्रमदान कर साफ-सफाई की गई तथा जल स्रोत संरक्षण का संदेश दिया गया। पीपल वृक्ष का पूजन कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया। उपस्थितजनों को जल संरक्षण की शपथ भी दिलाई गई।

मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक रत्नेश विजयवर्गीय ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के आव्हान पर संचालित जल गंगा संवर्धन अभियान जन-जन का अभियान बनता जा रहा है। जल स्रोतों का संरक्षण, जल संरचनाओं की साफ-सफाई, पौधरोपण एवं वर्षा जल संचयन समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है।

जनपद पंचायत रतलाम के सीईओ सी.एस. वास्केल ने कहा कि प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि गांव-गांव में श्रमदान से सरकार के साथ मिलकर बावड़ी एवं तालाबों की सफाई करे। जल बचाने की आदत विकसित कर हम आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित भविष्य तैयार कर सकते हैं। उन्होंने ग्रामीणों से जल संरचनाओं के संरक्षण में निरंतर सहभागिता का आह्वान किया।

कार्यक्रम में ग्राम पंचायत बिरमावल सरपंच झन्ना बाई डिंडोर, नवांकुर संस्था से ओमप्रकाश पाटीदार, सरपंच प्रतिनिधि रमेश डिंडोर, सचिव जगदीश गुजराती, इंजीनियर दुबे, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता राजकुमारी राजपुरोहित, ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति अध्यक्ष गोरधन पाटीदार, सचिव जमनालाल पाटीदार सहित रमेश परिहार, कैलाश पांचाल, जवाहरलाल पाटीदार, मोहनलाल पाटीदार, गिरधारीलाल पाटीदार, सुरेश पाटीदार, धनंजय पाटीदार समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण, मातृशक्ति एवं युवा उपस्थित थे।

 147 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *