17 राज्यों में आज भारी बारिश-आंधी का अलर्ट, 90 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

  
Last Updated:  मई 27, 2026 " 08:44 पूर्वाह्न"


IMD ने जारी की चेतावनी, वज्रपात-बिजली गिरने का भी खतरा

नई दिल्ली, 27 मई 2026: भारत मौसम विज्ञान विभाग ने आज देश के 17 राज्यों में भारी बारिश और आंधी-तूफान की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार 80 से 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

पूर्वी राज्यों में बारिश और आंधी का असर सबसे ज्यादा देखने को मिलेगा। बारिश के साथ बिजली गिरने और वज्रपात का भी अलर्ट है। पहाड़ी राज्यों उत्तराखंड, हिमाचल में भी इसका प्रभाव रहेगा।

राज्यों में अलर्ट: यूपी, बिहार, दिल्ली, झारखंड, उत्तराखंड, हिमाचल, पंजाब, हरियाणा, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, कर्नाटक, असम, मेघालय, त्रिपुरा और पश्चिमी मध्य प्रदेश में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी है।

मौसम प्रणाली: विभाग के अनुसार दक्षिण बिहार और आसपास के क्षेत्रों में निचले क्षोभमंडलीय स्तरों पर एक ऊपरी वायु चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। वहीं, पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी और आसपास के इलाकों में निचले से ऊपरी क्षोभमंडलीय स्तरों तक चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है।

 281 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *