विधायक मकवाना ने उपार्जन केन्द्र धामनोद की व्यवस्था देखीं-
Last Updated: अप्रैल 28, 2020 " 04:59 अपराह्न"
रतलाम/धामनोद: 28 अप्रैल 2020(स्पष्ट खबर) धामनोद में उपार्जन केन्द्र पर चल रही समर्थन मूल्य पर गेहूँ खरीदी की व्यवस्थाओं का जायजा लेने पहुंचे क्षेत्रीय विधायक दिलीप मकवाना ने किसानों से चर्चा कर उपार्जन केन्द्र पर व्यवस्थाओं में सुधार लाने हेतु उपार्जन केन्द्र प्रभारी को कहा गया है,
विधायक दिलीप मकवाना ने आज 28 अप्रैल को बहुउद्देशीय केन्द्र धामनोद पर चल रही समर्थन मूल्य पर गेहूँ खरीदी केन्द्र पर पहुँच कर किसानों की समस्या सूनी, किसानों ने यहाँ विधायक को अन्य समस्या के साथ ही बताया की तोल कांटे कम हैं
और अधिक किसानों को गेहूँ तोलने के लिए एस एम एस किये जा रहे हैं
जिस से उपार्जन केन्द्र पर गेहूँ लेकर पहुंचने वाले किसानों को अपनी उपज का तोल करवाने के लिए दो से तीन दिनों तक इंतजार करना पड़ता है
जिस से अनावश्यक वाहन भाड़ा लग रहा है
जिस पर विधायक दिलीप मकवाना ने सहकारी समिति धामनोद प्रबंधक राहुल केलवा एवं उपार्जन केन्द्र प्रभारी गणेश पाटीदार से चर्चा कर तोल कांटे बढा़ने के लिए कहा गया है
इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह लुनेरा , भाजपा नेता जितेंद्र सोनी, संदीप राव, उमेश पोरवाल, तेजेन्द्रसिंह सक्तावत, मदनलाल धाड़वी पवन राव, आदी के अलावा किसान उपस्थित थे,
उपार्जन केन्द्र पर पुलिस नियमित गश्त करें: विधायक
स्थानीय बस स्टैंड पर विधायक दिलीप मकवाना ने नगर के भाजपा नेताओं से मुलाकात की
एवं पुलिस चौकी के हेड कांस्टेबल सुशील त्यागी से चर्चा कर समर्थन मूल्य पर गेहूँ खरीदी केन्द्र पर नियमित रात्रि गश्त बढाने को कहाँ गया है
जिस से उपार्जन केन्द्र पर रात्रि को अपने माल वाहनों के साथ रुकने वाले किसानों को चोरी की का भय न रहे,
इस दौरान भाजपा नेता शांतिलाल परमार, ठा. लोकेन्द्र सिंह सिसोदिया, पहलाद पाटीदार, देवीलाल पाटीदार आदी उपस्थित थे,