रतलाम/कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह ने जनसुनवाई में 181 आवेदनों की सुनवाई की
Last Updated: जुलाई 14, 2026 " 06:00 अपराह्न"
Ratlam:कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह ने जनसुनवाई में 181 आवेदनों की सुनवाई की
रतलाम 14 जुलाई(स्पष्ट खबर)। कलेक्टर कार्यालय रतलाम में मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह, सीईओ जिला पंचायत सुश्री वैशाली जैन एवं अपर कलेक्टर श्री बृजेंद्र कुमार रावत ने आमजन की समस्याएं सुनीं तथा प्राप्त आवेदनों पर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। जनसुनवाई के दौरान कुल 181 आवेदन प्राप्त हुए।
कलेक्टर श्रीमती सिंह ने निराकरण योग्य आवेदनों का मौके पर ही संबंधित विभागीय अधिकारियों से समाधान कराया। शेष आवेदनों के त्वरित एवं समय-सीमा में निराकरण के लिए संबंधित विभाग प्रमुखों को निर्देशित किया।
जनसुनवाई में सरवन निवासी मानसिंह ने भूमि के सीमांकन के लिए आवेदन प्रस्तुत किया। इस पर कार्रवाई के लिए तहसीलदार सैलाना को निर्देशित किया।
तेजराम निवासी नौगावांकला ने कृषि भूमि के सीमांकन के लिए आवेदन दिया। उन्होंने बताया कि पूर्व में भी भूमि के सीमांकन हेतु आवेदन दिया था। परंतु आज दिनांक तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है मामले में जांच कर आवश्यक कार्रवाई के लिए नायब तहसीलदार नामली को निर्देशित किया गया।
ग्राम मंडावल निवासी राजेन्द्र सिंह ने वृद्धा पेंशन चालू करने के लिए आवेदन प्रस्तुत किया। कार्यवाही के लिए सीईओ आलोट को निर्देशित किया।