रतलाम/धामनोद में बाबा रामदेव जी जन्मोत्सव पर आस्था का संगम, पंचकुण्डात्मक महायज्ञ की पूर्णाहुति रविवार को
Last Updated: सितम्बर 12, 2026 " 07:28 अपराह्न"
Ratlam:धामनोद में बाबा रामदेव जी जन्मोत्सव पर आस्था का संगम, पंचकुण्डात्मक महायज्ञ की पूर्णाहुति आज
रतलाम/धामनोद(स्पष्ट खबर)। टंकी चौराहा (टंट्या मामा चौराहा) स्थित श्री बाबा रामदेव मंदिर परिसर इन दिनों जय बाबा री के जयकारों से गूंज रहा है। आदिवासी मीणा समाज, धामनोद द्वारा विश्व कल्याण, सुख-समृद्धि और क्षेत्र में भरपूर वर्षा की कामना को लेकर आयोजित पंच दिवसीय पंचकुण्डात्मक महायज्ञ अपनी पूर्णता की ओर है।
बाबा रामदेव जी महाराज के जन्मोत्सव पर्व भादवी बीज के पावन उपलक्ष्य में यह भव्य धार्मिक आयोजन श्री बाबा रामदेव सकल पंच समिति मीणा समाज धामनोद के तत्वावधान में किया जा रहा है।
9 सितंबर से गूंज रहे वैदिक मंत्र- यज्ञाचार्य पं. रोहित जी शर्मा (धामनोद वाले) के आचार्यत्व में 9 सितंबर 2026, बुधवार से यज्ञ का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ। प्रथम दिन विष्णु पूजन, मण्डप प्रवेश एवं देवता आह्वान के साथ अग्नि स्थापना की गई। बीते चार दिनों से पंच कुण्डों में निरंतर आहुतियां दी जा रही हैं और प्रतिदिन संध्या आरती में सैकड़ों धर्मप्रेमी श्रद्धालु शामिल होकर धर्मलाभ ले रहे हैं।
प्रतिदिन संध्या आरती में सैकड़ों धर्मप्रेमी श्रद्धालु शामिल होकर धर्मलाभ ले रहे हैं।
रविवार को होगा भव्य समापन: पंच दिवसीय इस महायज्ञ की पूर्णाहुति रविवार, 13 सितंबर 2026 (भादवी बीज) को होगी।
कार्यक्रमों की रूपरेखा इस प्रकार रहेगी-
महाअभिषेक एवं सहस्त्र धाराधारा, देवता पूजन, हवन एवं पूर्णाहुति, बाबा रामदेव जी महाराज की महाआरती, महाप्रसादी का आयोजन
तत्पश्चात: विशाल चल समारोह एवं मनमोहक झांकी का नगर भ्रमण का आयोजन किया जावेगा।
आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि भादवी बीज भगवान बाबा रामदेव जी के जन्मोत्सव के रूप में पूरे मालवा-राजस्थान में बड़ी श्रद्धा से मनाया जाता है। बाबा को विष्णु का अवतार के रूप में पूजा जाता है। इसी मान्यता के साथ इस बार क्षेत्र में अच्छी फसल और खुशहाली हेतु यह महायज्ञ किया गया है।
समिति ने समस्त क्षेत्रवासियों, मीणा समाज बंधुओं एवं धर्मप्रेमी जनता से रविवार के पूर्णाहुति कार्यक्रम में सपरिवार पधारकर बाबा का आशीर्वाद और महाप्रसादी प्राप्त करने की अपील की है।