बंगाल की खाड़ी से उठा खतरनाक तूफान, 18 राज्यों में रेड अलर्ट – हवाओं की रफ्तार 80 किमी तक

  
Last Updated:  नवम्बर 2, 2026 " 04:16 अपराह्न"

भोपाल 2 नवंबर(स्पष्ट खबर)। बंगाल की खाड़ी में बने गहरे कम दबाव के क्षेत्र से देशभर के मौसम का मिजाज बिगड़ गया है। मानसून विदा होने के बाद भी कई राज्यों में बारिश और आंधी-तूफान का दौर जारी है।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 2 नवंबर के लिए 18 राज्यों में भारी बारिश और तेज आंधी का रेड अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पूर्वी हिस्से में बना कम दबाव का क्षेत्र चक्रवाती तूफान ‘मुरासु’ में बदलकर आंध्र प्रदेश और ओडिशा तट की ओर तेजी से बढ़ रहा है। इससे पहले चक्रवात ‘अर्नब’ गुजर चुका है।

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि प्रभावित क्षेत्रों में हवा की गति 80 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। पहाड़ी इलाकों में लैंडस्लाइड और मैदानी इलाकों में तेज हवाओं से नुकसान की आशंका है। मछुआरों को समुद्र में न जाने की सख्त हिदायत दी गई है।

किन राज्यों में अलर्ट:
उत्तर प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, ओडिशा, MP , गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और असम।

प्रमुख शहरों का हाल:

दिल्ली: आंधी-हल्की बारिश, हवा 30 किमी/घंटा, अधिकतम 29°C, न्यूनतम 18°C

UP (मेरठ, नोएडा, लखनऊ, अयोध्या, आगरा सहित): भारी बारिश, हवा 80 किमी/घंटा

राजस्थान (बीकानेर, जैसलमेर, भरतपुर, जयपुर सहित): तूफानी बारिश

बिहार (पटना, पूर्णिया, दरभंगा सहित): तेज बारिश

MP (इंदौर, उज्जैन, भोपाल, देवास सहित): तेज आंधी-बारिश

बंगाल (दार्जिलिंग, कोलकाता, हावड़ा सहित): भीषण बारिश, 80 किमी की हवाएं

 149 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *