स्टार पहलवान बजरंग पूनिया ने ब्रॉन्ज जीत रचा इतिहास

  
Last Updated:  अगस्त 7, 2021 " 06:28 अपराह्न"

भारत के स्टार पहलवान बजरंग पूनिया ने टोक्यो ओलिंपिक खेलों के पुरुषों के फ्री स्टाइल 65 किलो वर्ग कुश्ती स्पर्धा का ब्रॉन्ज मेडल जीतते हुए इतिहास रच दिया| उन्होंने कजाखस्तान के डाउलेट नियाजबेकोव को 8-0 से एकतरफा हराया| इसके साथ ही भारत के पदकों की संख्या 6 हो गई है, जो लंदन ओलिंपिक-2012 के कराबर है।

पहले राउंड में दोनों ही पहलवान आक्रामक दिखे। बजरंग ने हालांकि बेहद चतुराई से दो पॉइंट लेते हुए 2-0 की बढ़त बना ली। दूसरे राउंड में जब मुकाबल शुरू हुआ तो बजरंग अलग ही अंदाज में नजर आए। उन्होंने विपक्षी पहलवान बिल्कुल भी मौका नहीं दिया। पूनिया ने लगातार 2, 2, 2 पॉइंट्स लेते हुए बढ़त 8-0 की कर ली। उन्हें पॉइंट्स के आधार पर विजयी घोषित कर दिया गया।

टोक्यो ओलिंपिक में बजरंग का सफर

इससे पहले बजरंग पूनिया को सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा था। इसके साथ ही उनका गोल्ड और सिल्वर जीतने का सपना अधूरा रह गया था। पूनिया अजरबैजान के पहलवान हाजी अलीव से 5-12 से हार गए थे| बता दें कि बजरंग ने सफर की शुरुआत किर्गीस्तान के अर्नाजार अकमातालिएव को हराकर की थी। इसके बाद क्वॉर्टर फाइनल में ईरान के मुर्तजा चेका घियासी के खिलाफ अनुभव और कौशल का शानदार इस्तेमाल करते हुए जीत दर्ज कर सेमीफाइनल पहुंचे थे|

 511 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *