एमपी के किसान का कमाल, पीएम करेंगे सम्मानित

  
Last Updated:  जनवरी 2, 2020 " 08:55 पूर्वाह्न"

एमपी के एक किसान ने किया ऐसा काम… आज PM मोदी के हाथों होंगे सम्मानित

खरगोन, 02 जनवरी ( स्पष्ट खबर)।
एक किसान यूं ही अन्नदाता नही कहलाता। वो भलीभाति जानता है कि मिट्टी से सोना कैसे निकालना है। ऐसा ही एक काम मध्यप्रदेश के किसान ने करके दिखाया है, जिसकी भोपाल से लेकर दिल्ली तक चर्चा हो रही है।इसी उपलब्धि को देखते हुए पीएम मोदी ने किसान को सम्मानित करने का फैसला किया है।
दरअसल, मध्यप्रदेश के खरगोन जिले के कसरावद तहसील के ग्राम अहिरधामनोद गांव के किसान संतोष शोभाराम यादव ने अपने एक एकड़ में 44 क्विंटल गेहूं का उत्पादन पूरे देश में प्रदेश का नाम रोशन किया है।किसान की इस उपलब्धि की पूरे देश में चर्चा हो रही है।किसान के इस अनोखे उपलब्धि पर पीएम मोदी ने उन्हें सम्मानित करने का फैसला किया है। किसान को गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर्नाटक के तुमकुर में सम्मानित करेंगे।यहां किसान संतोष यादव को 2 लाख रुपए व प्रशस्त्रि पत्र से सम्मानित किया जाएगा।

 876 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *