इंदौर में सिटी बस का हुआ मंहगा, किराया बढ़ा

  
Last Updated:  फ़रवरी 2, 2020 " 07:17 पूर्वाह्न"

इंदौर। शहर में लोक परिवहन के प्रमुख साधन सिटी बस में शनिवार से अचानक बिना सूचना के किराया बढ़ा दिया गया। इससे रोज इसमें यात्रा करने वाले करीब एक लाख लोग प्रभावित होंगे। एआईसीटीएसएल प्रबंधन का कहना है कि छह साल बाद किराए में वृद्धि की गई है।

शनिवार को सिटी बसों में चढ़े यात्रियों को वहां एक नोटिस लगा मिला जिसमें किराया बढ़ने की सूचना थी। ड़ेढ किलोमीटर तक का किराया पहले पांच रुपए था। अब इस दूरी को दो किलोमीटर तक कर दिया गया है। इसके अलावा 6 किलोमीटर से 14 किलोमीटर तक की दूरी का किराया 20 रुपए कर दिया गया। पहले यह कम था। एआईसीटीएसएल के सीईओ संदीप सोनी का कहना है कि छह साल बाद हमने किराए में संशोधन किया है। दूरी में भी संशोधन किया गया है। अभी आई बस का किराया नहीं बढ़ाया गया है।

महापौर हैं मुफ्त सफर के प्रयास में

पिछले दिनों हुई बोर्ड की बैठक में महापौर मालिनी गौड़ ने लोक परिवहन को बढ़ावा देने के लिए सिटी बस में मुफ्त सफर करने का प्रस्ताव दिया था। एआईसीटीएसएल के अधिकारी इस संबध में योजना भी तैयार कर रहे हैं, लेकिन इसी बीच प्रबंधन ने बसों का किराया बढ़ा दिया है।

दूरी-नया किराया
2 किमी – 5 रुपए
2.1 से 4 किमी – 10 रुपए
4.1 से 6 किमी – 15 रुपए
6.1 से 14 किमी – 20 रुपए
14.1से 22 किमी – 25 रुपए
22 किमी – 35 रुपए

 2,745 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *