रतलाम: धामनोद निवासी विक्रम सिंह का अंतिम संस्कार पैतृक गांव में नहीं हुआ
Last Updated: अप्रैल 15, 2020 " 12:13 अपराह्न"
रतलाम/धामनोद: 15 अप्रैल 2020 (स्पष्ट खबर) कोरोना वायरस के काल रूपी महामारी देश में हमेंशा हमेंशा के लिए याद रहेगा, और इस महामारी के दौर को देखने वालों के जेहन में जब भी इसका जिक्र आएगा लोग सिहर उठेंगे, विश्व भर में आर्थिक संकट की आहट आने के साथ ही नागरिकों की परंपराओं को भी कोरोना वायरस ने अपने प्रभाव में लेकर असर डाला है, कोरोना वायरस को फेलने से रोकने के उपाय में शोसल डिस्टेंसिंग अति आवश्यक है जिला प्रशासन ने इसके लिए कई गाइडलाइन जारी की है जिला कलेक्टर के आदेश अनुसार अगर किसी व्यक्ति की मत्यु जिले राज्य के बाहर होती हैं तो उसका अंतिम संस्कार वहीं किया जाना है, अब ऐसे में अगर कोई व्यक्ति जिले से बाहर रहता है और उसकी मृत्यु हो जाती है तो उसका अंतिम संस्कार पैतृक नगर गाँव में नहीं हो, धामनोद निवासी मृतक विक्रम सिंह का अंतिम संस्कार भी आज अपने पैतृक गांव के बजाए वर्तमान निवास स्थान पर ही किया गया,
विक्रम सिंह पीलीया से थे पिडित, ग्राम जमालपुरा में हुआ अंतिम संस्कार-
रतलाम जिले के धामनोद नगर भूतेश्वर महादेव मंदिर रोड़ स्थित निवासी विक्रम सिंह पिता रतनसिंह 45 वर्ष कुछ माह पहले काम की तलाश में मंदसौर जिले के गाँव जमालपुर गये थे
मिली जानकारी अनुसार कुछ दिनों से विक्रम सिंह पीलीया की बिमारी से पिडित थे
जिनका राजस्थान व मंदसौर क्षेत्र के अस्पतालों में उपचार भी चल रहा था, अधिक स्वास्थ्य बिगड़े पर धामनोद से इनके परिवार के लोग इनको धामनोद लाने के लिए पहुंचे थे लेकिन रास्ते में ही 14 अप्रैल को विक्रम सिंह की मृत्यु हो गई थी
अंतिम संस्कार के लिए मृतक को परिवार के लोग धामनोद लाना चाहते थे लेकिन प्रशासन की सख्ती के कारण मंदसौर जिले के गाँव जमालपुर जहाँ विक्रम सिंह का ससुराल में अंतिम संस्कार किया गया, अंतिम संस्कार के वक्त मृतक के भाई मनोहर सिंह के अलावा चार रिस्तेदार उपस्थित थे मुखाग्नि भतीजे छोटू ने दी,
साहुकारों का कर्ज चुकाने के लिए, पत्नी व तीन बेटीयों को साथ लेकर काम की तलाश में छोडा़ था गाँव-
विश्वसनीय सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार विक्रम सिंह ने समुह लोन के अलावा नगर के तथा कथित साहुकारों से अधिक ब्याज में रुपये लिए थे
जिनको चुकाने के लिए विक्रम सिंह अपना गाँव घर छोड़ कर मजदूरी की तलाश में गये थे,
मृतक के परिवार में पत्नी व तीन बेटीयाँ है तीनों बेटीयाँ नाबालिग है,
पुलिस चौकी धामनोद के प्रधान आरक्षक सुशील त्यागी ने बताया है कि मृतक का अंतिम संस्कार धामनोद में करने को लेकर कोई आदेश नहीं थे इस लिए हमने परिवार वालों को मृतक को धामनोद नहीं लाने और वर्तमान में जहाँ रहते वही अंतिम संस्कार करने को बोला था और गतिविधियों पर नजर भी रखे थे
विक्रम सिंह का अंतिम संस्कार हो गया है,