सोनभद्र में 3 हजार टन स्वर्ण भंडार होने का अनुमान; नीलामी ई-टेंडरिंग के जरिए होगी

  
Last Updated:  फ़रवरी 21, 2020 " 06:51 अपराह्न"

सोनभद्र.उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के हरदी क्षेत्र में 646.15 किलो सोने का भंडार मिला है। भूतत्व एवं खनिकर्म निदेशालय ने शुक्रवार को इसकी पुष्टि की। ई-टेंडरिंग से इसकी नीलामी का आदेश भी जारी कर दिया गया है। विशेषज्ञों का अनुमान है कि यहां की सोन पहाड़ी में 2943.25 टन सोने का भंडार हो सकता है। 15 साल पहले जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया की टीम ने अध्ययन के आधार पर यहां बड़ा स्वर्ण भंडार होने का दावा किया था।

इससे पहले खनिज स्थलों की जियो टैगिंग के लिए सात सदस्यीय टीम गठित कर दी गई है। इसकी रिपोर्ट 22 फरवरी तक लखनऊ को सौंपी जाएगी।15 साल पहले जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया (जीएसआई) की टीम ने अध्ययन के आधार परसोनभद्र कीधरा के गर्भ में बड़ास्वर्ण भंडार होने का दावा किया था।बता दें कि भारत सरकार के पास 618 टन सोना रिजर्व है।

जीएसआई ने 2012 में कर दी थी पुष्टि
2005 से ही यहां जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया (जीएसआई) की टीम ने अध्ययन करके सोनभद्र में सोना होने का दावा किया था। इसकी पुष्टि 2012 में हुई थी कि सोनभद्र की पहाड़ियों में सोना मौजूद है। लेकिन,इस दिशा में अब तक काम शुरू नहीं हुआ था। मगर,अब प्रदेश सरकार ने तेजी दिखाते हुए सोने के ब्लॉक के आवंटन के संबंध में प्रक्रिया शुरू कर दी है। करीब 12 लाख करोड़ रुपए की खनिज संपदा मिलने का अनुमान है।

निदेशालय ने नीलामी के लिए जारी किया आदेश।

अन्य खनिज भी मिले, यूरेनियम का भंडार संभव
सोनभद्र के सलैयाडीह क्षेत्र में एडालुसाइट, पटवध क्षेत्र में पोटाश, भरहरी में लौह अयस्क और छपिया ब्लाक में सिलीमैनाइट के भंडार की भी खोज की गई है। जिले के खनिज अधिकारी केके राय ने बताया कि सोनभद्र जिले में यूरेनियम का भी भंडार होने की संभावना है, जिसकी तलाश में केंद्रीय और अन्य टीमें लगी हैं।

 2,947 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *