जिला दंडाधिकारी के निर्देश अनुसार मिठाईयाँ नष्ट की, धामनोद निकाय द्वारा किए जा रहे उपाय
Last Updated: मार्च 26, 2020 " 01:23 अपराह्न"
रतलाम/धामनोद, 26 मार्च 2020 (स्पष्ट खबर) लॉकडाउन के चलते मिठाई कि दुकानों पर शेष बची मिठाईयाँ, कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान के निर्देश पर आज दिनांक को जिले में नगर निगम एवं नगर पालिकाओं द्वारा मिठाई दुकानदारों को सुचित कर दुकानों से शेष बची मिठाईयाँ लेकर ट्रेचिंग ग्राउंड पर नष्ट की गई,
धामनोद नगर पंचायत में केवल दो मिठाई दुकानों से निकली मिठाई-
महांकाल रेस्टोरेंट संचालक पप्पु शर्मा अपनी दुकान से शेष मिठाई नप कर्मचारियों को देते हुएमहावीर किराना स्टोर संचालक नप कर्मचारी के साथ अपनी दुकान से मिठाई लाते हुए
धामनोद नगर में 6- से 7 दुकानों पर मिठाईयाँ मिलती हैं,
लेकिन अभी तक नगर परिषद धामनोद ने केवल दो दुकानों से मिठाईयाँ प्राप्त की है
जिनमें महावीर किराना बस स्टैंड एवं महाकाल रेस्टोरेंट गांधी चौक के संचालकों ने अपनी दुकानों में शेष बची मिठाईयाँ नगर परिषद कर्मचारियों को दिया जिसकों कर्मचारियों ने अपने ट्रेचिंग ग्राउंड पर नष्ट किया है,
कोरोनावायरस की रोकथाम के लिए धामनोद निकाय द्वारा किए जा रहे उपाय
देश प्रदेश में चल रही कोरोना महामारी से नागरिकों को बचाव हेतु नगर परिषद द्वारा विशेष सफाई अभियान चलाया जा कर सड़कों नालियों शौचालय की नियमित सफाई कि जाकर क्रैश ओं लिंक पाउडर तथा फिनायल का छिड़काव प्रतिदिन किया जा रहा है इसके साथ ही प्रतिदिन नगर में नगर के मार्गो सड़कों गलियों में स्थित समस्त भवनों मंदिरों उपाश्रय शासकीय कार्यालयों व शालाओं में सोडियम हाइपोक्लोराइट का छिड़काव कर सैनिटाइजर किया जा रहा है तथा रात्रि में संपूर्ण नगर में फागिंग मशीन के द्वारा कीटाणु रोधी दुआ किया जा रहा है इसके साथ ही नगर में प्रतिदिन सुबह शाम कचरा गाड़ी यू के माध्यम से माइक द्वारा कोरोना वायरस से बचाव हेतु सावधानियां एवं उपाय किए जाने हेतु उद्घोषणा कि जाकर नागरिकों को बार-बार साबुन से हाथ धोने हाथों को बार-बार चेहरे पर न लगाने छी क ते खांस ते वक्त रुमाल या मास्क का उपयोग किए जाने अन्य लोगों से कम से कम 1 मीटर की दूरी बनाए रखना खांसी जुखाम या बुखार होने की स्थिति में डॉक्टर से संपर्क किया जाना किया जाना लॉक डाउन के समय बाहर नहीं जाना अति आवश्यक हो तो ही किसी एक व्यक्ति को को सामान की लेने के लिए बाहर भेजना बच्चों व वृद्धजनों को किसी भी स्थिति में बाहर जाने से रोकना आदि उपायों के लिए जागरूक किया जा रहा है/