कोरोना से मरने वाले 53 लोगों में 15 के तार तबलीग़ी जमात से जुड़े – प्रेस रिव्यू

  
Last Updated:  अप्रैल 3, 2020 " 03:10 पूर्वाह्न"

कोरोना वायरस

भारत में कोरोना वायरस के कारण मरने वालों का आंकड़ा 53 तक हो चुका है. इसमें 15 लोग वो हैं जो दिल्ली के निज़ामुद्दीन इलाक़े में हुए धार्मिक कार्यक्रम में शामिल हुए थे.

इंडियन एक्सप्रेस में छपी एक ख़बर के अनुसार मार्च में दिल्ली में तबलीग़ी जमात के कार्यक्रम में क़रीब 4000 लोग शामिल हुए थे जिनमें से कई अब कोरोना पॉज़िटिव पाए गए हैं.

राजधानी दिल्ली में कोरोना के ताज़ा 141 मामले सामने आए हैं उनमें से 129 तबलीग़ी जमात के कार्यक्रम में शामिल हुए लोग थे. इसके साथ अब दिल्ली में कोरोना के कुल मामले 293 हो गए हैं जिनमें से 182 मामले तबलीग़ी जमात से जुड़े हैं.

अख़बार में छपी एक अन्य ख़बर के अनुसार जिस वक्त दिल्ली में तबलीग़ी जमात का कार्यक्रम तय था उसी वक्त (12-13 मार्च को) महाराष्ट्र के वसाई में भी इसका एक कार्यक्रम होना था जिसमें 50,000 लोगों के शामिल होने की योजना थी.

अख़बार के अनुसार छह मार्च तक प्रदेश में कोरोना के दो मामले आ गए थे जिसके बाद सरकार ने कार्यक्रम की इजाज़त नहीं दी.

कोरोना वायरस

पूरी तरह नहीं हटाए जाएंगे प्रतिबंध

कोरोना महामारी से निपटने की कोशिशों के तहत प्रधानमंत्री मोदी ने गुरुवार को सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बात की जिस दौरान उन्होंने इशारा किया गया कि लॉकडाउन का वक्त ख़त्म होने के बाद भी सब कुछ पहले की तरह नहीं होगा.

द हिंदुस्तान टाइम्स के पहले पन्ने पर छपी ख़बर के अनुसार हो सकता है कि 14 अप्रैल के बाद भी यात्रा पर कुछ तरह के प्रतिबंध लागू रखे जाएं.

बैठक के दौरान मोदी ने कहा कि लॉकडाउन ख़त्म होने के बाद भी इस बात का ध्यान रखा जाना चाहिए कि सोशल डिस्टेन्सिंग का पालन हो.

उन्होंने स्पष्ट कहा कि 21 दिन का लॉकडाउन ख़त्म होने के बाद सरकार का पहला ध्यान अर्थव्यवस्था की तरफ़ होगा, लेकिन फ़िलहाल सभी की प्राथमिकता “कोरोना टेस्ट कराने, कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग, अइसोलेशन और क्वारंटीन” की तरफ़ होना चाहिए.

मोबाइल ऐप अलर्ट सिस्टम

आरोग्य सेतु मोबाइल ऐप

कोरोना से निपटने के लिए राज्य सरकारें तो मोबाइल ऐप्स की मदद ले ही रहीं हैं अब भारत सरकार ने फ़ैसला किया है कि वो भी इसके लिए एक नए मोबाइल ऐप की मदद लेगी.

टाइम्स ऑफ़ इंडिया में छपी एक ख़बर के अनुसार भारत सरकार ने आरोग्य सेतु नाम का एक ऐप बनाया है जो ब्लूटूथ और जीपीएस के ज़रिए आपको चेतावनी दे सकता है. यदि आप किसी कोरोना संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आए हैं तो ये ऐप आपको इसके बारे में जानकारी देगा.

ये ऐप एंड्रॉएड और आईफ़ोन के लिए बनाया गया है और इसके ज़रिए व्यक्ति कोरोना वायरस से जुड़ी दूसरी जानकारी भी प्राप्त कर सकता है.

कोरोना वायरस

मृतकों की अंत्येष्टि में शामिल नहीं अपने

कोरोना वायरस के कारण मरने वालों की अंतिम विदाई में अपने शामिल नहीं हो पा रहे हैं.

जनसत्ता में छपी एक ख़बर के अनुसार सरकार ने महामारी को रोकने के लिए लोगों से सामाजिक मेलजोल से दूर रहने के लिए कहा है और लोग भी इसका पालन करने की कोशिश कर रहे हैं.

ऐसे में कोरोना के कारण मरने वालों की अंतिम क्रिया में न तो उनके परिवार वाले शामिल हो पा रहे हैं और न ही परिवारवालों को रिश्तेदार ढाढ़स बंधा पा रहे हैं. अख़बार के अनुसार लोग वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिए अंतिम क्रिया में शामिल हो रहे हैं

 1,739 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *