बाहर से आए व्यक्तयों की जानकारी हेतु दल भ्रमण पर-

  
Last Updated:  अप्रैल 10, 2020 " 07:26 पूर्वाह्न"

रतलाम/धामनोद:10 अप्रैल 2020(स्पष्ट खबर) 10 मार्च के पश्चात कौन-कौन व्यक्ति कहां से आया तथा कहाँ कहाँ गया रुका आदि जानकारी के लिए दल नगर में भ्रमण कर रहा है,
मुख्य नगरपालिका अधिकारी लक्ष्मीकांत शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला प्रशासन के आदेश अनुसार नगर धामनोद में दिनांक 10 मार्च के पश्चात अन्य प्रदेशों जिलो से आए व्यक्तियों की जानकारी एकत्रित किए जाने हेतु निकाय द्वारा पांच दलों का गठन किया गया है जो नगर में प्रत्येक घर जाकर इस संबंध में जानकारी लेकर पंजी का संधारण करेंगे दल द्वारा प्रत्येक घर से जानकारी ली जा रहीं हैं की उस घर में दिनांक 10 मार्च के पश्चात कौन-कौन व्यक्ति कहां से आया तथा 10 मार्च के पश्चात अपने घर से निकलने के बाद धामनोद पहुंचने के बीच वह कहां-कहां पर कब से कब तक रुका तथा इसके साथ ही संबंधित व्यक्ति के स्वास्थ्य की जानकारी भी ली जावेगी कि वह सर्दी खांसी बुखार सांस रोग या अन्य बीमारी से ग्रस्त तो नहीं है इस प्रकार जानकारी लेने के पश्चात आवश्यक होने पर चिकित्सक दल द्वारा उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया जावेगा तथा और भी आवश्यक हुआ तो नमूने लिए जाकर प्रयोगशाला में भेजे जाएंगे इन दलों में शासकीय शिक्षक बीएलओ नगर परिषद के कर्मचारी पुलिस कांस्टेबल आशा कार्यकर्ता आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका को नियुक्त किया गया है

 1,139 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *