उज्ज्वला योजना के हितग्राहियों से अपील-

  
Last Updated:  अप्रैल 12, 2020 " 03:51 अपराह्न"

भोपाल:12 अप्रैल 2020(स्पष्ट खबर) कोराना वायरस के संक्रमण को नियंत्रित करने के लिये प्रधानमंत्री गरीब कल्याण पेकेज के तहत प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के पात्र हितग्राहियो को माह अप्रैल, मई व जून-2020 तक गैस सिलेण्डर (14.2 किलो एवं 5 किलो ) रिफिल करवाने के लिये ग्राहको के सब्सिडी वाले खाते में एक माह (अप्रैल-2020) की राशि अग्रिम रूप से भारत सरकार द्वारा जमा की गई है, जिसका आहरण कर हितग्राही 14.2 किलो एवं 5 के किलो गैस सिलेण्डर रिफिल करवा सकते है । आगामी मई व जून के लिये उस समय प्रचलित दर पर हितग्राही स्वयं के व्यय से गैस सिलेण्डर रिफिल करवा सकते हे, जिसकी राशि भारत सरकार द्वारा संबंधित के खाते में जमा कराई जायेगी।
हितग्राही गैस वितरक के काउन्टर पर निर्धारित प्रारूप में जानकारी भरकर भी बुकिंग करवा सकते है । 5 किलो के गैस सिलेण्डर वाले हितग्राही माह में 03 बार गैस सिलेण्डर रिफिल करवा सकेगें तथा 14.2 किलो वाले हितग्राही माह में एक बार ही गैस सिलेण्डर रिफिल करा सकेंगें ।

 3,067 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *