धामनोद: बजरंग दल ने प्रशस्ति पत्र से कोरोना योध्दा का सम्मान किया-

  
Last Updated:  जुलाई 1, 2020 " 10:31 पूर्वाह्न"

रतलाम/धामनोद:01 जुलाई 2020(स्पट खबर)| विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल द्वारा कोरोना महामारी में अपनी सेवा देने वालों का प्रशस्ति-पत्र देकर होंसला बढाकर सेवाकार्यों के लिए धन्यवाद दिया गया|


आज कार्यालय नगर परिषद परिसर धामनोद पर विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल द्वारा सम्मान पूर्ण नगर परिषद धामनोद सीएमओ सहित नगर परिषद के समस्त कर्मचारियों को प्रशंसा पत्र दे कर कोरोना काल में अपने स्वास्थ्य से अधिक आमजन की परवाह कर कार्य करने वाले नगर परिषद मुख्य नगर पालिका अधिकारी लक्ष्मीकांत शर्मा एवं सच्चे कोरोना योध्दा सफाई कर्मचारियों के अलावा कार्यालयीन कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान किया गया,
इस मोके पर नगर के पत्रकारों का भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान किया गया|
इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के जिले, प्रखण्ड, ग्राम समिति के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रहीं|

 3,806 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *