मध्य प्रदेश में 22 मई से कोई नहीं रहेगा बेरोजगार: शिवराज सिंह चौहान

  
Last Updated:  मई 19, 2020 " 05:52 अपराह्न"

भोपाल: 19 मई 2020(स्पष्ट खबर)| प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा आत्मनिर्भर भारत अभियान की घोषणा के बाद मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने ‘आत्मनिर्भर मध्य प्रदेश’ का ऐलान कर दिया। सीएम शिवराज सिंह चौहान द्वारा 22 मई से एक नए अभियान का शुभारंभ किया जा रहा है जिसका नाम है ‘कोई नहीं रहेगा बेरोजगार सब को मिलेगा रोजगार।’

इस अभियान के तहत प्रवासी मजदूरों के मनरेगा के तहत जॉब कार्ड बनाए जाएंगे। सरकार ने तय किया है कि मनरेगा में मंदिर सरोवर, मंदिर उद्यान और मंदिर गौशाला भी बनेगी। गौशाला का संचालन मंदिर द्वारा किया जाएगा।
शिवराज सरकार ने ग्लोबल टेंडर पर भी रोक लगा दी है। स्थानीय उद्योगों को प्रोत्साहित करने के लिए यह निर्णय लिया गया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि मध्‍य प्रदेश में भी सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्योगों को प्रोत्साहित किया जाएगा।

 1,452 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *