समर्थन मूल्य खरीदी केन्द्र धामनोद पर बारदान आने तक मौके पर रहे एसडीएम, मंगलवार से बारदान की कमी नहीं रहेगी-
Last Updated: मई 25, 2020 " 04:07 अपराह्न"
रतलाम:मई 2020(स्पष्ट खबर)| सोमवार को धामनोद उपार्जन केन्द्र पर समर्थन मूल्य में कृषकों के गेंहू का तौल सुचारू करवाने के लिए राजस्व अमले के साथ एसडीएम प्रवीण फुलपगारे को दो मर्तबा धामनोद उपार्जन केन्द्र पर पहुँच कर व्यवस्था सम्भालना पडीं, जब तक गेंहू तुलाई शुरू नहीं हुई एसडीएम अमले के साथ समर्थन मूल्य खरीदी केन्द्र पर हीं उपस्थित रहें| धामनोद में वाणिज्यिक बहूद्देशीय कृषक सेवा केन्द्र पर समर्थन मूल्य में कृषकों के गेंहू खरीदी हेतु दो केन्द्र बनाए है, जहाँ रविवार से बारदान की कमी आने के कारण गेंहू का तौल बाधित था जिस से किसानों में आक्रोश पनप रहा था सोमवार करीब 12 बजे रतलाम ग्रामीण एसडीएम प्रवीण फुलपगारे अमले के साथ धामनोद समर्थन मूल्य खरीदी केन्द्र पर पहुचे थे जिन्होंने उपार्जन केन्द्र के संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारियों के साथ हीं किसानों से चर्चा की थी,
समर्थन मूल्य खरीदी केन्द्र पर कृषकों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा, प्रतिदिन अतिरिक्त वाहन भाड़े के रुपमें कृषकों को हो रहां आर्थिक नुकसान
दोपहर बाद पूरी तरह से बंद हुआ तौल तो बडा़ किसानों का आक्रोश-
सोमवार दोपहर बाद तक भी बारदान की व्यवस्था नहीं होने के कारण किसानों का आक्रोश बडने लगा था , मिली जानकारी अनुसार कुछ किसानों ने आवेश में रतलाम बांसवाड़ा मार्ग को जाम करने का प्रयास भी किया था लेकिन समय रहते समझाने से स्थिति नहीं बिगडी़,
बारदान की व्यवस्था कर बारदान आने एवं तौल शुरू करवाने तक एसडीएम रहे उपस्थित-
एसडीएम प्रवीण फफुलपगारे अपने अमले के साथ सांय 5:00 बजे पून: धामनोद में समर्थन मूल्य खरीदी केन्द्र पहुंचे जहां पर संबंधितों से चर्चा कर बारदान की व्यवस्था हेतु अन्य उपार्जन केन्द्रों पर सम्पर्क किया ओर नामली से बारदान के दो बंडल मंगवाया गया जिनमें एक हजार बारदान है
वहीं यहाँ रखें करीबन 5 हजार पूराने बारदानों को उलटा कर छाप लगाकर उपयोग में लेने के लिए उपार्जन केन्द्र प्रभारी को निर्देशित किया गया , नामली से पिकप वाहन बारदान लेकर पहुचने तक एसडीएम प्रवीण फुलपगारे मौके पर तहसीलदार पीएस पटेल, आरआई सोनी , राजस्व पटवारी मनोहर राठौड़, उपार्जन केन्द्र नोडल अधिकारी ग्राम सेवक बी सी डोडियार, पुलिस चौकी प्रभारी ध्यानसिंह सोलंकी आदी अधिकारी ,कर्मचारी उपस्थित थे,
बारदान आने के बाद एसडीएम श्री फुलपगारे के निर्देश पर दिनांक 20 मई से टोकन प्राप्त लाइनों में लगे वाहनों को समर्थन मूल्य खरीदी केन्द्र के अंदर प्रवेश करा कर तौल करवाया गया ,
आक्रोशित किसानों को पूरी तरह से शांत करवाने के बाद एसडीएम उपार्जन केन्द्र से गये ,
मंगलवार से बारदान की समस्या का हल निकलेगा-
पूराने बारदान की छंटनी करते कर्मचारी
समर्थन मूल्य खरीदी केन्द्र के बाहर गेंहू लेकर पहुंचे किसानों के वाहनों की लंबी कतारें लगी हुई है 150 से अधिक वाहनों में अनुमानित 4 हजार क्विंटल गेंहू है, तो एक हजार बारदान नामली से लाये गये है, तथा करीब 5 हजार बारदान पूराने रखें है हालांकि पूराने बारदान के बारे में बताया जा रहा है कि इन में से लगभग 3 हजार बारदान ही उपयोग लायक़ निकलेगा, तो वहीं बताया जाता है कि जावरा एवं बाजना से भी बारदान मगाया गया है जिसे मंगलवार को तौल बाधित नहीं होगा, उपाार्जन केन्द्र पर अन्य व्यवस्था तो राम भरोोसे चल रही है इसके अलावा यहां की व्यवस्थाओं का जायजा लेेने पहुुुुचने वाले अधिकारियों के बेठने केे लिए कुर्सीयों की भी प्रयाााप्त व्यवस्था नहीं है