मध्य प्रदेश आईएएस अफसरों की तबादला सूची

  
Last Updated:  जून 20, 2020 " 05:32 अपराह्न"

MPPEB और MP BOARD के चेयरमैन बदले

भोपाल। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देश पर मध्य प्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के छह वरिष्ठ अधिकारियों की तबादला सूची जारी कर दी है। इनमें से एक प्रमुख नाम राधेश्याम जुलानिया भी है। उन्हें माध्यमिक शिक्षा मंडल बोर्ड का अध्यक्ष बनाया गया है।

सोमेश मिश्रा, उपसचिव, चिकित्सा शिक्षा विभाग को मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत बड़वानीआदित्य सिंह, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत, होशंगाबाद को मुख्य कार्यपालन अधिकारी, स्मार्ट सिटी, भोपालसूफिया फारूकी वली, प्रबंध संचालक, मप्र बीज एवं फार्म विकास निगम भोपाल को संचालक, प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड भोपाल और प्रबंध संचालक मध्यप्रदेश राज्य बीज एवं फार्म विकास निगम भोपाल का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।
नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी, अपर कलेक्टर, जिला देवास को उप सचिव, मध्यप्रदेश शासन, चिकित्सा शिक्षा विभाग मेंराधेश्याम जुलानिया, पदस्थापना के लिए प्रतीक्षारत को अध्यक्ष माध्यमिक शिक्षा मंडल, भोपालसलीना सिंह, अध्यक्ष माध्यमिक शिक्षा मंडल, भोपाल को अध्यक्ष, प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड, भोपाल

 3,277 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *