ईसाइयों को कोरोना नहीं होगा’ कहने वाले पादरी गिरफ़्तार
Last Updated: अगस्त 6, 2020 " 09:23 अपराह्न"
EPACopyright: EPA
म्यांमार में एक कनाडाई पादरी को कोरोना वायरस से संबंधित नियम तोड़ने के जुर्म में तीन महीने क़ैद की सज़ा सुनाई गई है.
डेविड ला एक कनाडाई पादरी हैं जो म्यांमार में रह रहे हैं. वो ये प्रचार कर रहे थे कि ईसाई धर्म के मानने वालों को कोरोना से कुछ नहीं होगा. हालांकि वो ख़ुद भी कोरोना पॉज़िटिव पाए गए हैं.
गुरुवार को म्यांमार की एक अदालत ने उन्हें कोरोना वायरस के कारण जो नियम लागू किए गए हैं, उन नियमों को तोड़ने का दोषी पाया और उन्हें तीन महीने क़ैद बामुशक़्क़त की सज़ा सुनाई.
कनाडाई पादरी ने यंगून में ईसाइयों की एक बड़ी सभा को संबोधित किया था.
43 साल के डेविड ला का जम्म म्यांमार में ही हुआ था, लेकिन बाद में कनाडा चले गए थे.
उन्होंने अप्रैल में ये धार्मिक आयोजन किया था जब पूरे म्यांमार में भीड़ जमा करने पर पाबंदी लगा दी गई थी.
इस आयोजन के बाद पादरी और उनके 20 समर्थक कोरोना पॉज़िटिव पाए गए थे.
उन्होंने कोरोना के बारे में अपने भाषण में कहा था, “अगर आपके दिल में ईसा मसीह बसते हैं तो आपको कभी भी बीमारी( कोरोना) नहीं होगी.”
उनका ये भाषण सोशल मीडिया पर ख़ूब वायरल हुआ था.
जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के अनुसार म्यांमार में फ़िलहाल 357 कोरोना पॉज़िटिव मामले हैं और अब तक कोरोना से वहां छह लोगों की मौत हुई है.