रतलाम: धामनोद नगर में किसी भी बाहरी व्यक्ति का अनावश्यक प्रवेश बंद-

  
Last Updated:  अप्रैल 16, 2020 " 10:11 पूर्वाह्न"

रतलाम/धामनोद:16 अप्रैल 2020(स्पष्ट खबर) कोरोना वायरस के बढते प्रकोप से बचाव हेतु अब ग्रामीण अपने गाँव नगर वार्ड को बाहरी व्यक्तियों के लिए पुरी तरह से बंद कर कर रहे हैं
जिसमें अनावश्यक व कच्चे रास्ते पूर्णतः बंद किये जा रहे हैं केवल मुख्य मार्गों पर आवागमन होगा तथा नगर, गाँव में प्रवेश करने वाले हर व्यक्तियों से पूछताछ भी की जा रही है
जिसमें अगर आवस्यक कार्य नहीं होने पर नगर में गाँव में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा,
अन्य गाँव नगर की तरह अब धामनोद नगर में भी बिना आवस्यक कार्य के कोई भी बाहरी व्यक्ति प्रवेश नहीं कर पाएंगे, धामनोद में नगर परिषद एवं पुलिस प्रशासन की मदृद से युवाओं ने नगर में प्रवेश के अनावस्यक रास्ते बंद कर दिये हैं
तथा अलग अलग प्वाइंट पर वालंटियर तैनात किये गए हैं
जो अलग अलग समय में इन प्वाइंट पर तैनात रहेंगे,

धामनोद में मुख्य मार्गों पर लगाएं बैरिकेट , 8 से अधिक कच्चे रास्ते किये जाएंगे बंद-

धामनोद खोखरा मार्ग पर स्थानीय प्रशासन की मदद से बैरिकेट लगा कर तैनात वालंटियर, नागरिक
सैलाना रोड़ संजय कालोनी प्वाइंट पर वालंटियर
गांधी चौक इसरथुनी मार्ग पर नाकाबंदी की

कोरोना वायरस के प्रकोप को नगर में फैलने से रोकने हेतु नगर के युवाओं समाजसेवियों ने नगर परिषद एवं स्थानीय पुलिस प्रशासन की मदृद से नगर के आंतरिक मार्ग शासकीय अस्पताल कालिका रेस्टोरेंट के पास , पुलिस चौकी के सामने, संजय कालौनी , गांधी चौक ईसरथुनी मार्ग एवं खोखरा रोड़ पर बैरिकेट व नाके लगाकर पुलिसकर्मी व वालंटियर तैनात हैं,
नगर में प्रवेश के कच्चे रास्ते भी पुरी तरह से बंद किये जा रहे हैं
लेकिन नगर के किसानों को आवागमन में परेशानी ना हो इसका भी विषेश ध्यान रखा जा रहा है,

धामनोद-रतलाम रोड़ पर बैरिकेट लगाकर पहरा देते वालंटियर

यह कच्चे रास्ते होंगे बंद-

मिली जानकारी अनुसार नगर में प्रवेश के अन्य कच्चे रास्ते जो धामनोद से खेड़ी, पंचेड़, नोगावाकला, इसरथुनी,के अलावा धामनोद बायपास से नगर में प्रवेश के 06 किसानी कच्चे रास्तों में से 04 रास्ते पूर्णतः बंद किये जा रहे हैं इन रास्तों पर आवागमन नहीं होगा क्षेत्र के किसानों के लिए नगर में मुख्य सड़क मार्ग से आवागमन करना होगा जहाँ पुलिस एवं वालंटियर तैनात रहेंगे, धामनोद बायपास से केवल दो रास्तों पर किसान खेत से घर आवागमन करेंगे इनमें गांधी चौक इसरथुनी मार्ग एवं दीनदयाल नगर बाबूलाल प्रजापत के फार्म हाउस वालें रास्तों से किसानों के आवागमन के लिए होंगे लेकिन दोनों हीं रास्तों को प्वाइंट बनाकर वालंटियर तैनात रहेंगे जिस से अनावश्यक कोई भी बाहरी व्यक्ति नगर में प्रवेश नहीं कर पाएंगे,

पुलिस चौकी धामनोद

 7,966 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *