धामनोद नगर परिषद सीएमओ पर गंभीर आरोप, कलेक्टर को शिकायत-

  
Last Updated:  सितम्बर 9, 2020 " 01:08 पूर्वाह्न"

रतलाम/धामनोद:9 सितंबर 2020(स्पष्ट खबर)| नगर परिषद धामनोद सीएमओ पर प्रसाशन को गुमराह करने सहित गंभीर आरोप, वर्ष 2017 में धामनोद निवासी बाबूलाल पिता अंबाराम पाटीदार ने कलेक्टर की जनसुनवाई में 10/01/2017 को आवेदन देकर बताया था कि धामनोद में पूर्व ग्राम पंचायत सरपंच ने आवासीय भूखण्ड के फर्जी पट्टे दिये है तथा एक भूमि पर दो व्यक्तियों को अलग अलग पट्टे जारी किया है जिस से बाबूलाल बैघर है |
धामनोद दीनदयाल नगर निवासी बाबूलाल पाटीदार ने 8 सितंबर को कलेक्टर कार्यालय पहुंच कर कलेक्टर के नाम आवेदन दिया है जिसमें बताया गया है कि जनसुनवाई आवेदन क्रमांक 196560 के जांच में नगर परिषद धामनोद सीएमओ द्वारा प्रशासन एवं मुझे गुमराह करने वाली जांच रिपोर्ट दी है
जिसमें अवैध आवासीय पट्टों की जांच नहीं कर केवल यह बताया गया की आवेदक बाबूलाल को दीनदयाल नगर में तत्कालीन ग्राम पंचायत ने पट्टा देकर कब्जा दिया गया था एवं झोपडा भी बनाया था | लेकिन बाबूलाल ने आगे बताया कि मेरे झोपड़ी पर एक अन्य व्यक्ति ने कब्जा कर कहा कि यहा का पट्टा मेरे पास भी है जिस से में आज तक बेघर हूँ,
बाबूलाल पाटीदार ने नगर परिषद धामनोद के सीएमओ पर शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा करवाने , शासकीय दस्तावेजों में हेरफेर कराने के साथ ही फर्जी दस्तावेज बनाने वालों से साठगांठ करने के आरोप लगाते हुए कहा है कि पूर्व ग्राम पंचायत कार्यालय में रिकॉर्डेड 86 आवासीय भूखण्ड पट्टे जारी हुए थे लेकिन इन 86 आवासीय भूखण्ड पट्टों में से कई भूखण्डों को आज दिनांक तक नगर परिषद रिकार्ड में दर्ज नही किया गया, जबकि इस 86 पट्टों की सूची में जिन पट्टों का कोई नाम नहीं है उनको नगर परिषद के अंचल संपत्ति कर रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है,
जिसकी जांच की जाना चाहिए|
इस विषय में बाबूलाल ने सीएम हेल्पलाइन नंबर 181 पर भी शिकायत दर्ज करवाई है|

 3,951 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *