आरक्षण रोस्टर परीक्षण के लिए समिति गठित

  
Last Updated:  अक्टूबर 15, 2020 " 06:55 अपराह्न"

रतलाम | रतलाम जिले के अंतर्गत सीधी भर्ती एवं अनुकंपा नियुक्ति द्वारा भरे जाने वाले पदों के लिए शासन निर्देश अनुसार तैयार किए जाने वाले आरक्षण रोस्टर परीक्षण हेतु कलेक्टर श्री गोपालचंद्र डाड द्वारा समिति गठित की गई है।
    गठित समिति के अध्यक्ष जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री संदीप केरकेट्टा होंगे। इसके सदस्यों में संयुक्त कलेक्टर एवं प्रभारी सहायक आयुक्त आदिवासी विकास श्री एम.एल. आर्य, डिप्टी कलेक्टर एवं कलेक्ट्रेट की स्थापना शाखा प्रभारी सुश्री मनीषा वास्कले, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास श्रीमती विनीता लोढा, जिला कोषालय अधिकारी श्री विनय भूरिया तथा महाप्रबंधक उद्योग विभाग श्री अमरसिंह मोरे सम्मिलित किए गए हैं। गठित समिति जिले में संचालित विभागों में तैयार किए जाने वाले आरक्षण रोस्टर का परीक्षण कर अंतिम अनुमोदन हेतु कलेक्टर की ओर प्रस्तुत करने की कार्रवाई करेगी।

 1,468 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *