आयुष विभाग के “मलेरिया रोग नियंत्रण कार्यक्रम-2020″ की पांचवी खुराक खिलाई गई

  
Last Updated:  अक्टूबर 22, 2020 " 05:09 अपराह्न"

रतलाम/सैलाना| मप्र शासन आयुष विभाग मंत्रालय भोपाल के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर महोदय रतलाम की अध्यक्षता में ज़िले के मलेरिया संवेदनशील 2 ब्लॉक -सैलाना, एवं बाजना के 28 गांवो में दो चरणों में होम्योपैथी मलेरिया प्रतिरोधक औषधि “मलेरिया ऑफ-200″की 6 खुराक खिलाई जानी है।
यह जानकारी देते हुए आयुष औषधालय हतनारा प्रभारी अनिल मेहता द्वारा बताया गया कि आयुष विभाग ,स्वास्थ्य विभाग ,महिला एवं बालविकास ,तथा मलेरिया विभाग के संयुक्त समन्वय से होने वाले इस कार्यक्रम के द्वितीय चरण की दूसरी और कुल पांचवी खुराक आज दिनांक 22-10-2020 को खिलाई गई।
कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ बलराज सिंह चौहान,सहायक नोडल अधिकारी डॉ इंतेखाब मंसूरी और डॉ रवि कलाल,सेक्टर अधिकारी डॉ रमेश कटारा और डॉ रंजीता सिंगार द्वारा सैलाना और बाजना ब्लॉक के गांवों का निरिक्षण किया गया तथा दोनों ब्लाक के प्रभावित ग्राम कोटड़ा, आम्बाकूड़ी,हरसोला,धाणी,आदि 28 ग्रामो की अधिक से अधिक नागरिको को औषधि खिलाने का निर्देश दिया ।

 1,845 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *