सीएम श्री चौहान अचानक कोविड केयर सेंटर पहुंचे, एक भी मरीज भर्ती नहीं था –

  
Last Updated:  मई 8, 2021 " 05:25 अपराह्न"

भोपाल| मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान आज सीएम हाउस से निकलकर शाहगंज जिला सीहोर स्थित कोविड केयर सेंटर पहुंच गये। इस औचक निरीक्षण कार्यक्रम के दौरान अस्पताल पूरी तरह से खाली मिला।
सीएम शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि आज शाहगंज में 16 बिस्तरीय कोविड केयर सेंटर का औचक निरीक्षण किया। सेंटर में 4 ऑक्सीजन सिलेंडर भरे हुए तथा 2 कंसंट्रेटर मशीनें हैं। वर्तमान में कोई भी COVID-19 का मरीज भर्ती नहीं है। निरीक्षण के दौरान ड्यूटी डॉक्टर सहित चिकित्सा स्टाफ उपस्थित था।

कोरोना संक्रमितों के आने पर त्वरित जांच एवं उपचार किया जाये और इसमें किसी तरह की लापरवाही न हो, साथ ही जीवन रक्षा के प्रयास में कोई कसर न रहे, इसके निर्देश मैंने दिए हैं। हम सब मिलकर कोरोना से लड़ेंगे और जीतेंगे।

 629 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *