कोरोना वायरस : प्रस्तावित कार्यक्रम रद्द, धामनोद में शीतला माता मेला निरस्त
Last Updated: मार्च 15, 2020 " 07:05 पूर्वाह्न"
रतलाम: 15 मार्च 2020 ( स्पष्ट खबर) /कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने कोरोना वायरस से बचाव के मद्देनजर रतलाम जिले में विभिन्न प्रतिबंधात्मक आदेश लागू किये है, आमजन के स्वास्थ्य एवं लोकहित को दृष्टिगत रखते हुए लागू किए गए आदेशों के तहत रतलाम जिले की संपूर्ण राजस्व सीमा क्षेत्र के अंतर्गत सभी प्रकार के सामाजिक समारोह, जुलूस, गैर, सम्मेलन, सामूहिक भोजन कार्यक्रम आदि जिसमें अधिक संख्या में लोगों के एकत्र होने की संभावना रहती है, उक्त ऐसे कार्यक्रम प्रतिबंधित किए गए हैं। 16 मार्च शीतला सप्तमी, 25 मार्च गुड़ी पड़वा चैत्र नवरात्रि, 2 अप्रैल रामनवमी तथा आगामी अन्य त्योहारों के मद्देनजर जुलूस, चल समारोह आदि जिनमें अधिक संख्या में आमजन के एकत्रित होने, वर्तमान परिवेश में कोरोना वायरस बीमारी के चलते लोगों के स्वास्थ्य एवं जान-माल को हानि पहुंचा सकते हैं। विभिन्न प्रतिबंधात्मक आदेश का पालन करते हुए जिले में अनेक प्रस्तावित कार्यक्रम रद्द हो गये हैं
धामनोद में शीतला माता मेला निरस्त-
नगर परिषद धामनोद के मुख्य कार्य पालिका अधिकारी लक्ष्मीकांत शर्मा ने जानकारी में बताया है कि
संपूर्ण देश में चल रही कोरोना महामारी को देखते हुए कलेक्टर महोदय जिला रतलाम के द्वारा दिए गए निर्देश अनुसार नगर परिषद धामनोद द्वारा खेड़ा स्थित ग्राउंड में शीतला माता मंदिर पर आयोजित होने वाला तीन दिवसीय मेला दिनांक 21 22 एवं 23 मार्च का निरस्त किया जाता है