रतलाम: धामनोद में उत्खनन परिवहन करते दो डम्परों के विरुद्ध जुर्माना एवं जप्ती की कार्रवाई-

  
Last Updated:  मई 29, 2021 " 04:45 अपराह्न"

खनिज निरीक्षक देवेंद्र चिडॉर ने 10 से 12 स्थलों का मौका मुआयना किया-

रतलाम | रतलाम जिले में चल रहें भारी मात्रा में अवैध उत्खनन से शासन को लाखों रुपए की राजस्व हानि हो रही है कोरोनावायरस के चलते खनन माफियाओं द्वारा आपदा में अवसर तलाश कर पोकलेन मशीनों एवं दर्जनों डम्परों से अवैध उत्खनन परिवहन किया जा रहा है
जिसकी शिकायत मिलने पर आज खनिज विभाग के निरीक्षक देवेन्द्र चिडॉर ने रतलाम जिले के धामनोद क्षेत्र में निरीक्षण के दौरान उत्खनन परिवहन करतें दो डम्परों को रोक कर डम्पर चालक से पुछताछ करी जिनके पास परमिशन नहीं होने के कारण डम्पर क्रमांक RJ. GF. 6353 एवं डम्पर क्रमांक GJ. 18.X 8403 का पंचनामा बनाकर इनके विरुद्ध जप्ती एवं जुर्माना की कार्रवाई की गई वहीं इन दो डम्परों पर कार्रवाई होने की सुचना मिलते ही क्षेत्र में उत्खनन करने वालों ने कार्रवाई के डर से उत्खनन रोक डम्पर लेकर भाग निकले एवं डम्परों को छुपा दिया |


खनिज विभाग के इंस्पेक्टर देवेंद्र चिडॉर ने क्षेत्र के निरीक्षण में ऐसे लगभग 10 से 12 स्थलों का मौका मुआयना किया जहाँ पर भारी मात्रा में उत्खनन हुआ है उक्त निरीक्षण में मौके पर तीन अलग- अलग स्थलों सर्वे नंबरों पर पोकलेन मशीनें भी मिली जिनके चालक आपरेटरों से भी श्री चिडॉर ने पुछताछ की जो माकुल जवाब नहीं दे पाएं |
उत्खनन कर्ताओं की तरफदारी में दो व्यक्तियों ने मौके पर आकर शिकायत कर्ता एवं माइनिंग इंस्पेक्टर पर दबाव बनाने की भी कोशिश की एवं उत्खनन की परमिशन होना बताया लेकिन परमिशन के पेपर नहीं दिखाएं गया , उत्खनन कर्ताओं की तरफदारी में आए व्यक्तियों को
श्री चिडॉर ने कहा की उत्खनन परमिशन वाले सर्वे नंबर पर बोर्ड (सुचना पट) बनाकर लगाये|


क्षेत्र में अनेक जगहों भारी मात्रा में उत्खनन किये गये स्थलों का निरीक्षण कर श्री चिडॉर ने कहा है कि इस विषय में विस्तृत जांच की जाएगी सभी प्वाइंट के फोटो ले लिया है सर्वे नंबर के अनुसार परमिशन चेक करी जाएगी नहीं होने पर संबंधित लोगों पर नियमानुसार कार्रवाई की जावेगी|

 634 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *