कोविड-19 टीका पूर्णंतः सुरक्षित हैं स्वास्थ्य विभाग जावरा की अपील-

  
Last Updated:  जून 20, 2021 " 12:03 पूर्वाह्न"


रतलाम/जावरा | अनुविभागीय अधिकारी श्री राहुल धोटे एवं ब्लॉक मेडिकल ऑफीसर जावरा डॉ. दीपक पालडिया ने बताया कि कोविड 19 वेक्सीनेशन जनजागरूकता अभियान के अंतर्गत वेक्सीनेशन के लिए 21 जून से 30 जून 2021 तक (मंगलवार एवं रविवार छोडकर) महाअभियान का आगाज होगा। अभियान का प्रांरभ उत्सवी माहौल में किया जाएगा। पिछले कुछ महिनो में कोविड-19 एक घातक महामारी के रूप मे सामने आई है तथा हमने देखा है कि कोरोना की दूसरी लहर के दौरान जिनका पूर्णं टीकाकरण हो चुका था उन्हें या तो संक्रमण नहीं हुआ या अगर हुआ तो बेहद ही कम लक्षण नजर आए।
   18 वर्ष से अधिक आयु के सभी व्यक्तियों का टीकाकरण इस महाअभियान के दौरान किया जाएगा। आप स्वयं भी एवं परिवारजनो को सुरक्षाचक्ररूपी वेक्सीन अवश्य लगवाएं। वेक्सीन पूरी तरह सुरक्षित, कारगर और प्रभावी है। इसके लग जाने से संक्रमण एवं जान जाने का खतरा कम रहता है। स्वयं भी वेक्सीन लगवाएं एवं दूसरे लोगों को भी प्रेरित करें। जावरा शहर में 21 जून से 30 जून तक  लायंस हॉल पिपलोदा रोड, शासकीय भगतसिंह कॉलेज चौपाटी, महात्मा गांधी स्कूल, उंटखाना स्कूल जेल रोड, मिणीपुरा स्कूल ताल नाका, टाउन हॉल कोर्ट परिसर, डॉ. अम्बेडकर मांगलिक भवन इकबालगंज, जैन मांगलिक भवन सोमवारिया, सब्जी मंडी खाचरोद नाका, मच्छी भवन स्कूल में  4 टीकाकरण केंद्रो पर कोविड वेक्सीनेशन कार्य किया जाएगा।

 448 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *