सैलाना में महावैक्सीन अभियान की तैयारी जोरों पर संयुक्त फ्लैग मार्च किया-
Last Updated: जून 20, 2021 " 08:08 अपराह्न"
रतलाम/सैलाना| 21 जून को सैलाना में होने जा रहे वैक्सीन महा अभियान को लेकर आम जनता के प्रति जागरूकता लाने और कोरोना संक्रमण महामारी से बचने के लिए पुलिस प्रशासन सैलाना और नगर परिषद सैलाना की टीम अभियान को सफल बनाने के लिए अपने पूरे दमखम के साथ जुट गई है। पुलिस थाना प्रभारी शिवमंगल सिंह सेंगर उप निरीक्षक मनोज पाटीदार, एएसआई मुकुट सिंह यादव, दिलीप रावत जहां कोरोना वॉलिंटियर्स की टीम के साथ मुस्तैद हैं वही नगर परिषद सैलाना सीएमओ जी एस गुहा, नासिर अली खान, महेश तवर नगर परिषद अमले के साथ इस महा अभियान की व्यवस्था संभाले हुए हैं|
पुलिस थाना प्रभारी श्री सेंगर सेल्फी प्वाइंट पर
क्षेत्र से संक्रमण महामारी से पूरी तरह नष्ट करने हेतु महाव वैक्सीन अभियान की पूर्व संध्या पर पुलिस प्रशासन सैलाना एवं नगर परिषद सैलाना के अधिकारियों कर्मचारियों वॉलिंटियर्स ने संयुक्त फ्लैग मार्च कर आम जनता को वैक्सीन लगाने के लिए प्रेरित किया|
सैलाना में तीनों वैक्सीनेशन सेंटर पर टीका लगवाने आने वाले हितग्राहियों के आराम की उनके बैठने की जल की पूरी व्यवस्था की जाएगी साथ ही वैक्सीनेशन सेंटर पर सेल्फी प्वाइंट भी लगाया गया है जहां टीकाकरण के बाद व्यक्ति अपनी सेल्फी भी ले सकेगा। थाना प्रभारी शिवमंगल सिंह सेंगर एवं नगर परिषद सैलाना सीएमओ जी एस गुहा ने वैक्सीनेशन सेंटर में आकर टीका लगवाने की आम जनता से अपील करी है| पुलिस एवं नगर परिषद के संयुक्त फ्लैग मार्च से नगर में भी आम जनता के प्रति वैक्सीन लगवाने के लिए उत्साह दिखाई दिया |