कोविड वैक्सीनेशन महा अभियान की तैयारियां पूर्ण

  
Last Updated:  जून 20, 2021 " 10:06 अपराह्न"

अभियान के दौरान 152 केंद्रों पर लगाए जाएंगे डेढ़ लाख टीके

रतलाम|रतलाम जिले में 21 जून से प्रारंभ हो रहे कोविड वैक्सीनेशन महाअभियान की तैयारियां पूर्ण हो चुकी है। अभियान का शुभारम्भ जिले के 152 वैक्सीनेशन केन्द्रों पर जनप्रतिनिधियों, वरिष्ठ नागरिकों की उपस्थिति में उत्सवी माहोल में किया जाएगा। कलेक्टर श्री कुमार पुरुषोत्तम ने इस महाअभियान में लगे अमले को निर्देशित किया है कि इस अभियान के दौरान 18 वर्ष से अधिक आयु के अधिकाधिक व्यक्तियों का वैक्सीनेशन सुनिश्चित करें। वैक्सीनेशन के लिए उन्हें समझाईश दें। वैक्सीनेशन बूथ तक आने के लिए उन्हें प्रेरित करें और अधिक से अधिक लोगों को कोरोना का वैक्सीनेशन करवाएं। उन्होंने वैक्सीनेशन के लिए निर्धारित बूथ पर सभी इंतजाम पूर्ण करने के निर्देश दिए।

वार्डवार केन्द्रों पर होगा वैक्सीनेशन

जिले में कोरोना के विरुद्ध टीकाकरण महा अभियान के दौरान प्रतिदिन औसतन 150 सत्र आयोजित किए जाएंगे। पूरे जिले में 152 टीकाकरण केंद्र बनाए जा रहे हैं। रतलाम शहर में 52 केंद्र रहेंगे, वार्डवार केंद्र बनाए गए हैं।

प्रथम दिवस रतलाम शहर में 17000 टीके लगाए जाएंगे

वैक्सीनेशन महा अभियान के प्रथम दिवस रतलाम शहर में 17000 टीके लगाए जाएंगे। इसके अलावा रतलाम ग्रामीण में 5 हजार 500, सैलाना में 3200, बाजना में 1800, आलोट में 5000 तथा जावरा व पिपलोदा में संयुक्त रूप से 8000 टीके लगाए जाएंगे।

ऑनलाइन बुकिंग कराना आवश्यक नहीं

अभियान के दौरान 18 वर्ष से अधिक आयु के किसी भी व्यक्ति को कोविड-19 टीकाकरण के लिए ऑनलाइन बुकिंग कराना आवश्यक नहीं है, केवल जन्म दिनांक दर्शाने वाली आईडी के आधार पर सीधे टीकाकरण किया जाएगा। टीकाकरण महाअभियान के दौरान जिले के आलोट तथा ताल में 20 हजार, बाजना तथा सैलाना में 20 हजार, जावरा तथा पिपलोदा में 30 हजार, रतलाम ग्रामीण में 20 हजार तथा रतलाम शहर में 60 हजार टीके लगाए जाएंगे।

कंट्रोल रूम से होगी निगरानी

टीकाकरण दिवस पर जिला स्तरीय कंट्रोल रूम 1075 के माध्यम से प्रत्येक घंटे में टीकाकरण कार्यक्रम की प्रगति की निगरानी की जाएगी। समस्त प्रकार की गतिविधियों के फोटोग्राफ पोर्टल पर अपलोड किए जाएंगे।

वैक्सीनेशन केंद्रों पर सेल्फी प्वाइंट रहेंगे

अभियान के सघन प्रचार-प्रसार के तहत स्कूली बच्चे वैक्सीनेशन दूत का कार्य करेंगे। वे अपने परिवारजनों को संदेश के माध्यम से वैक्सीनेशन हेतु प्रेरित करेंगे। इसके अलावा अन्य विविध गतिविधियां जनजागरूकता के लिए आयोजित की जाएगी। वैक्सीनेशन केंद्रों पर सेल्फी प्वाइंट रहेंगे। घर-घर वैक्सीनेशन के लिए आमंत्रण पत्रों का वितरण होगा।

वैक्सीनेशन करवाने के लिए आधे दिवस अवकाश दे

कलेक्टर श्री कुमार पुरुषोत्तम ने जिले के सभी प्रतिष्ठानों, दुकान मालिकों से आग्रह किया है कि उनके प्रतिष्ठान में कार्य करने वाले वर्कर्स को आधे दिवस का अवकाश देवें ताकि वे अपना वैक्सीनेशन करवा सकें।

नाश्ते के पश्चात ही टीका लगवाए

बताया गया है कि खाली पेट टीका नहीं लगवाएं। प्रत्येक व्यक्ति भोजन अथवा नाश्ता लेने के पश्चात ही टीकाकरण केंद्र पर जाकर टीका लगवाए।

 447 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *