मध्यप्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव कब होंगे, मंत्री भूपेंद्र सिंह का जवाब-

  
Last Updated:  जुलाई 29, 2021 " 08:32 पूर्वाह्न"

भोपाल| मध्य प्रदेश की राजनीति में वर्त्तमान का सबसे बड़ा सवाल यही है कि नगरीय निकाय चुनाव आखिर कब होंगे। क्योंकि इन चुनावों में बड़ी संख्या में प्रत्याशी तैयारी करते हैं। हाईकोर्ट में जनहित याचिका के चलते हैं राज्य निर्वाचन आयोग ने अपना पक्ष प्रस्तुत कर दिया है परंतु चुनाव की लगभग तारीख नहीं बताई। मध्य प्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह ने इस प्रश्न का जवाब देने की कोशिश की है।

मध्यप्रदेश नगरीय निकाय चुनाव 2022 में होंगे?

मध्यप्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव को लेकर शिवराज सिंह चौहान सरकार की ओर से पक्ष रखते हुए नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कहा कि कानूनी विषयों और कोरोना के चलते राज्य में फिलहाल आगामी 6 माह तक नगरीय निकाय चुनाव हो पाना मुश्किल है।

सुप्रीम कोर्ट तक मामला उलझा हुआ है

नगरीय प्रशासन मंत्री सिंह ने कहा कि राज्य निर्वाचन आयोग ने हाईकोर्ट में कोरोना की स्थितियों को देखते हुए इस समय चुनाव कराने में असमर्थता जताई है। इसके अलावा ग्वालियर हाईकोर्ट ने आरक्षण को लेकर स्टे दिया है। जिसके खिलाफ राज्य सरकार सुप्रीम कोर्ट में गई है। मामले में अभी सुप्रीम कोर्ट का निर्णय आना शेष है।

नगरीया निकाय चुनाव में आरक्षण पर भी विवाद है
वहीं अभी यह तय नहीं हुआ कि आरक्षक रोटेशन के आधार पर होगा या फिर पूर्व की तरह जनसंख्या के आधार पर होगा। यदि आरक्षक रोटेशन के आधार पर होता है तो सरकार को प्रदेश में एक्ट बनाना होगा और आरक्षक की प्रक्रिया करना होगी। ऐसे में कानूनी विषयों और कोरोना को देखते हुए आगामी 6 माह तक चुनाव होना मुश्किल है।

 519 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *