पीवी सिंधु ने दिलाया कांस्य पदक , पुरुष हॉकी टीम सेमीफाइनल में-

  
Last Updated:  अगस्त 1, 2021 " 07:47 अपराह्न"

नई दिल्ली| टोक्यो ओलंपिक का आज का दिन भारत के लिए खास साबित हुआ| रियो ओलंपिक की रजत पदक विजेता पीवी सिंधु ने एक और मेडल अपने नाम कर लिया। सिंधु ने बैडमिंटन के महिला एकल में कांस्य पदक मुकाबले में चीनी खिलाड़ी बिंग जियाओ को सीधे सेटों में 21-13 और 21-15 से हराया। इसके साथ ही वह दो ओलंपिक मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला भी बन गईं।

उधर बात करें पुरुष हॉकी की तो क्वार्टरफाइनल मुकाबले में भारत और ग्रेट ब्रिटेन के बीच मुकाबला जारी है। इसमें भारतीय टीम 2-1 से आगे है। इस मैच में जीतने वाली टीम सेमीफाइनल में बेल्जियम से भिड़ेगी।

पीवी सिंधु ने जीता कांस्य पदक

भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु ने टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक अपने नाम कर लिया है। सिंधु अब दो ओलंपिक मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला और दूसरी खिलाड़ी बन गई हैं। सिंधु ने चीनी खिलाड़ी बिंग जियाओ को सीधे सेटों में 21-13 और 21-15 से हराया और इतिहास रचने में कामयाब रहीं।

 440 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *