MP: हाईकोर्ट ने चुनाव आयोग को नोटिस जारी किया

  
Last Updated:  अगस्त 23, 2021 " 07:27 अपराह्न"

MP: हाईकोर्ट ने चुनाव आयोग को नोटिस जारी किया

जबलपुर| चुनावी सभाओं और चुनाव प्रचार से कोरोनावायरस का संक्रमण फैलता है, इस बात को प्रमाणित करते हुए नागरिक उपभोक्ता मार्गदर्शक मंच द्वारा मध्यप्रदेश में होने वाले लोकसभा एवं विधानसभा उपचुनाव को स्थगित करने की मांग की गई थी। हाईकोर्ट में याचिका पर सुनवाई करते हुए चुनाव आयोग को नोटिस जारी किया है।

नागरिक उपभोक्ता मार्गदर्शक मंच के डॉ. पीजी नाजपांडे और रजत भार्गव की ओर से दायर याचिका कहा गया है कि प्रदेश की खंडवा लोकसभा और पृथ्वीपुर, जोबट और राजगढ़ विधानसभा के उपचुनाव जल्द कराए जाने की संभावना है। राज्य चुनाव आयोग ने हाईकोर्ट में स्थानीय अंडरटेकिंग दी है कि कोरोना की तीसरी लहर की जमीनी हकीकत का आंकलन कराने के बाद ही स्थानीय निकाय चुनाव कराए जाएंगे। मार्गदर्शक मंच ने मांग की है कि इसी प्रकार की अंडरटेकिंग लोकसभा एवं विधानसभा उपचुनाव के लिए भी होनी चाहिए। मार्गदर्शक मंच की ओर से एडवोकेट दिनेश उपाध्याय पैरवी कर रहे हैं।

याचिकाकर्ता संगठन की दलीलों को सुनने के बाद मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय ने भारत के चुनाव आयोग को नोटिस जारी करके 2 सप्ताह के भीतर जवाब मांगा है। उल्लेखनीय है कि मध्य प्रदेश की दमोह विधानसभा में उपचुनाव के बाद बड़े पैमाने पर संक्रमण का मामला सामने आया था। चुनाव प्रचार में गए कई नेता भी संक्रमित हो गए थे।

विज्ञापन

 373 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *