रतलाम: मेगा जॉब फेयर में 30 कंपनियां शामिल हुई, 593 को मिला रोजगार

  
Last Updated:  अक्टूबर 11, 2021 " 09:29 अपराह्न"

रतलाम। जिला प्रशासन तथा रोजगार कार्यालय द्वारा आयोजित मेगा जॉब फेयर में 30 कंपनियों द्वारा हिस्सा लिया गया। कंपनियों ने साक्षात्कार के माध्यम से विभिन्न पदों हेतु 593 बेरोजगार युवाओं को रोजगार के लिए चयनित किया।

कलेक्टर श्री कुमार पुरुषोत्तम ने बताया कि जॉब फेयर में एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस द्वारा 30 युवाओं का पदों के लिए चयन किया गया। टाइगर सिक्योरिटी ने 14, जस्टि्डायल ने 29, कॉसमॉस मैनपॉवर ने 49 युवाओं का चयन किया।

इसके अलावा मोहन फूड द्वारा 7, एचडीसी लिमिटेड द्वारा हॉट कृषि धन द्वारा 11, डीपी वायर द्वारा 6, एलआईसी द्वारा 33, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस द्वारा 6, डी.पी. प्लास्टिक द्वारा 4, पारस ग्राइंडिंग द्वारा 9, इप्का लेबोरेटरीज द्वारा 40, पटेल मोटर द्वारा 7, फ्यूजन माइक्रो फाइनेंस द्वारा 11, शिक्षा रत्न द्वारा 10, मेडिकेयर लिमिटेड द्वारा 10, रिलायंस निप्पन द्वारा 19, एयरटेल पेमेंट बैंक द्वारा 200, नीरज फूड्स रतलाम द्वारा 19 तथा कटारिया पैकेजिंग द्वारा 13 युवाओं का चयन विभिन्न पदों के लिए किया गया।

 608 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *