सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया सैलाना में कार्यशाला आयोजित
Last Updated: अक्टूबर 16, 2021 " 01:46 अपराह्न"
रतलाम/सैलाना। केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी आम जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से भारत सरकार के वित्त मंत्रालय द्वारा देश भर में जागरूकता अभियान “क्रेडिट आउटरीच अभियान”पखवाड़ा चलाया जा रहा है जो की 16 अक्टूबर से 15 नवंबर 2021 तक चलेगा की कार्यशाला सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया शाखा सैलाना आयोजित हुई।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के क्षेत्रीय प्रबंधक (एलडीएम) कार्यशाला की अध्यक्षता स्टेट बैंक ऑफ इंडिया शाखा सैलाना के बैंक मैनेजर द्वारा की गई। जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक दिलीप सेठिया ग्रामीण विकास विभाग रतलाम त्रिलोक सांखला सेंट्रल बैंक ओ इंडिया के प्रबंधक समीर कृष्णा स्टेट बैंक ऑफ इंडिया प्रबंधक संतोष धनेशा बैंक ऑफ बड़ौदा के प्रबंधक दिलीप सिंह मितोलिया बैंक ऑफ इंडिया के प्रबंधक पुनीत कुमार अवस्थी और मध्य प्रदेश ग्रामीण बैंक के प्रबंधक दिलीप जी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ने भारत सरकार की शासकीय बैंकों में द आम जन है तू चलाई जा रही विभिन्न बैंक योजनाओं जैसे प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना, प्रधानमंत्री दुर्घटना बीमा योजना, अटल पेंशन योजना सहित कई ऋण योजनाओं की भी जानकारी दी। अध्यक्षीय उद्बोधन आम जनता को अधिक से अधिक बैंकिंग व्यवहार करने तथा बैंक का लिया गया ऋण समय पर अदा करने का निवेदन भी किया गया जिससे कि बैंक आम जनों की अधिक से अधिक मदद कर सकें। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया शाखा सैलाना परिसर में आयोजित कार्यक्रम में प्रबंधक बैंक ऑफ इंडिया शाखा सैलाना, प्रबंधक बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा सैलाना ने भी अपने विचार व्यक्त किए।। उक्त कार्यक्रम में सैलाना नगर के गणमान्य नागरिक पत्रकार बंधु विभिन्न बैंकों के ग्राहक आदि जन उपस्थित थे , कार्यक्रम के दौरान नहीं चयनित हितग्राहियों को स्वीकृत ऋण पत्र भी बांटे गए। कार्यक्रम के अंत में सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया शाखा सैलाना के प्रबंधक द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित सभी महानुभाव का आभार व्यक्त किया गया।