इंदौर से उज्जैन तक मेट्रो ट्रेन चलाई जाएगी, मैं इसके सर्वे के निर्देश दे रहा हूं- मुख्यमंत्री श्री चौहान

  
Last Updated:  दिसम्बर 25, 2021 " 10:24 अपराह्न"

इंदौर। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज इंदौर में घोषणा की है कि इंदौर से उज्जैन तक मेट्रो ट्रेन या लाइट मेट्रो जो भी सुविधा युक्त होगी, शुरू की जाएगी। 
इंदौर शहर में 16 मेट्रो स्टेशनों के भूमि पूजन के अवसर पर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हमने तय किया है कि आर्थिक रूप से हमें मेट्रो ट्रेन या लाइट मेट्रो या जो सुविधा युक्त लगेगी, उसे इंदौर से सांवेर और सांवेर से होते हुए उज्जैन तक ले जाएंगे। मैं इसके सर्वे के निर्देश दे रहा हूं। मेट्रो ट्रेन के जरिए हम इंदौर व आसपास के शहरों को जोड़ेंगे,जिससे रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। 

 
सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मेट्रो का काम इंदौर के एयरपोर्ट से शुरु होकर गांधी नगर सुपर कॉरीडोर, भंवरतला, एमआर टेन, आईएसबीटी, चंद्रगुप्त चौराहा, मेघदूत चौराहा से लेकर बड़ा गणपति बीएसएफ से होकर वापस एयरपोर्ट तक रिंग के रूप में विकसित किया जाएगा। 

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहआ कि मेट्रो परियोजना से रोजगार के अवसर पैदा होंगे। निर्माण के पहले चरण में 5 हजार से ज्यादा लोगों को रोजगार मिलेगा और संचालन के दौरान भी लगभग 2 हजार लोगों को रोजगार मिलता रहेगा। 

 415 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *