आबकारी विभाग की अल-सुबह से गश्त, समय से पूर्व शराब विक्रय पर कार्यवाही

  
Last Updated:  अक्टूबर 20, 2025 " 08:11 अपराह्न"

आबकारी विभाग की अल-सुबह से गश्त, समय से पूर्व शराब विक्रय पर कार्यवाही

Ad

Ratlam: कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह के निर्देशानुसार तथा सहायक आबकारी आयुक्त डॉ. शादाब अहमद सिद्दकी के मार्गदर्शन में, सहायक जिला आबकारी अधिकारी मनोहर खरे के नेतृत्व में आबकारी विभाग रतलाम की टीम द्वारा आज  20 अक्टूबर  को सुबह से ही रतलाम शहर में विशेष गश्त अभियान संचालित किया गया।

 आबकारी विभाग सुबह 6 बजे से ही शहर में सक्रिय गश्त पर रहा, जिसके दौरान बड़बड़, डाट की पुलिया, महू बस स्टैंड, सज्जन मिल सहित रतलाम शहर के विभिन्न क्षेत्रों में मदिरा दुकानों के आसपास की गतिविधियों पर निगरानी रखी गई।

Ad
Ad

गश्त के दौरान यह पाया गया कि कुछ स्थानों पर निर्धारित समय से पूर्व मदिरा विक्रय किया जा रहा था, जिस पर तत्काल मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के प्रावधानों के अंतर्गत प्रकरण दर्ज किये। सभी दुकान संचालकों को चेतावनी दी गई कि भविष्य में इस प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर कठोर कार्यवाही की जाएगी।

इस अभियान में आबकारी उपनिरीक्षक अभिषेक वाईकर, आरक्षक वरुण चौहान एवं संतोष नेका तथा समस्त आबकारी बल का सराहनीय योगदान रहा।

सहायक आबकारी आयुक्त डॉ. शादाब अहमद सिद्दकी ने कहा कि “ समय से पूर्व या अवैध रूप से मदिरा विक्रय करने वालों के विरुद्ध कड़ी दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी। विभाग की गश्त और निगरानी  सतत जारी रहेगी।”

 558 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *