Ratlam: 19 मार्च से जिले में शुरू होगा जल गंगा संवर्धन अभिया

  
Last Updated:  मार्च 17, 2026 " 09:41 अपराह्न"

कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए निर्देश; जनसहभागिता से संवरेंगे जल स्रोत

रतलाम (स्पष्ट खबर)। शासन के निर्देशानुसार जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत जिले में जल स्तर को सुधारने और भविष्य की जरूरतों को देखते हुए कार्ययोजना बना कर कार्यवाही करने के लिए कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह की अध्यक्षता में जल संवर्धन अभियान की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला पंचायत सीईओ सुश्री वैशाली जैन, नगर निगम कमिश्नर अनिल भाना सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

बैठक में कलेक्टर ने बताया कि जल संबंधी जरूरतों की पूर्ति और भावी पीढ़ियों के लिए जल संसाधनों की सुरक्षा हेतु जल गंगा संवर्धन अभियान शुरु किया जा रहा है। भारतीय नववर्ष प्रतिपदा (गुढ़ी पड़वा) के शुभ अवसर पर 19 मार्च को उज्जैन की शिप्रा नदी तट से  राज्य स्तरीय अभियान का शुभारंभ किया जा जाएगा । यह अभियान 30 जून तक अनवरत चलेगा।

  बैठक में कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि आगामी 19 मार्च को जिले के प्रत्येक नगरीय निकाय और ग्राम पंचायत में कम से कम एक जल संरक्षण कार्य का शुभारंभ  स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में किया जाए। बैठक में कलेक्टर ने निर्देश दिए कि जल गंगा संवर्धन अभियान’ के तहत शासकीय विभागो के साथ जनसहभागिता से काम पूरे किए जाएं। कलेक्टर ने शासकीय भवनों  में वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम बनवाने  के निर्देश दिए। साथ ही, जिले के पारंपरिक जल स्रोतों जैसे कुओं और बावडियों को फिर से जीवित करने के लिए उन्हें रिचार्ज करने की कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश नगरीय निकाय सी एम ओ एवं जनपद सीईओ को दिए । श्रीमती सिंह ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जो भी पुरानी या नई जल संरचनाएं बनी हैं, उनके आसपास सुरक्षा की दृष्टि से रेडियम पेंट करवाया जाए ताकि रात के अंधेरे में होने वाली  दुर्घटनाओ से बचाव हो सके।

 270 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *