Ratlam: ग्रामीण युवतियों के लिए निःशुल्क सिलाई प्रशिक्षण का सुनहरा अवसर

  
Last Updated:  मार्च 28, 2026 " 06:02 अपराह्न"

ग्रामीण युवतियों के लिए निःशुल्क सिलाई प्रशिक्षण का सुनहरा अवसर

 रतलाम (स्पष्ट खबर)। रतलाम जिले की ग्रामीण युवतियों एवं महिलाओं के लिए एक विशेष अवसर प्रदान किया जा रहा है। आरसेटी वीरियाखेड़ी, जुलवानिया रोड रतलाम में 01 अप्रैल 2026 से 18 से 45 वर्ष आयु वर्ग की लड़कियों एवं महिलाओं हेतु 30 दिवसीय निःशुल्क सिलाई (टेलरिंग) प्रशिक्षण प्रारंभ किया जाएगा । इच्छुक अभ्यर्थी प्रशिक्षण हेतु पंजीयन करा सकते है। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को चाय, नाश्ता, भोजन एवं आवास की सुविधा निःशुल्क प्रदान की जाएगी। साथ ही सर्टिफाइड ट्रेनर द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा और यूनिफॉर्म भी संस्थान द्वारा उपलब्ध कराई जाएगी। प्रशिक्षण पूर्ण होने के बाद स्वरोजगार हेतु ऋण आवेदन संस्था द्वारा किया जाएगा। पंजीयन के लिए आधार कार्ड, राशन कार्ड, शैक्षणिक मार्कशीट, बैंक पासबुक की फोटोकॉपी एवं चार पासपोर्ट साइज फोटो आवश्यक होंगे। अधिक जानकारी एवं पंजीयन हेतु मोबाइल नंबर 8085607511, 9691614861, 7869474364, 9004644921, 6266039749 पर संपर्क कर सकते है।

 303 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *