रतलाम/सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिरमावल में प्रतिदिन 50 ओपीडी और प्रतिमाह 40 प्रसव, स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर : कलेक्टर श्री कटेसरिया

  
Last Updated:  सितम्बर 18, 2026 " 06:19 अपराह्न"

Ratlam:कलेक्टर ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिरमावल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा।

रतलाम(स्पष्ट खबर)।कलेक्टर अजय कटेसरिया ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिरमावल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री कटेसरिया ने स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्थाओं और मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली।

कलेक्टर श्री कटेसरिया ने कहा कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिरमावल बहुत ही बेहतर स्वास्थ्य केंद्र है। स्वास्थ्य केंद्र का भवन भी अच्छा है। यहां प्रतिदिन लगभग 50 ओपीडी होती हैं तथा प्रतिमाह लगभग 40 प्रसव कराए जा रहे हैं। स्वास्थ्य केंद्र में अब तक प्रसव के दौरान किसी प्रकार की अप्रिय घटना नहीं होना सराहनीय है। उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्थाओं एवं स्वास्थ्य सेवाओं की सराहना की।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने पीएनसी वार्ड, एएनसी वार्ड, ओपीडी कक्ष, आयुष्मान कक्ष, जन्म प्रमाण-पत्र कक्ष, आयुर्वेद कक्ष, लैब कक्ष एवं जांच कक्ष सहित अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र में उपलब्ध सुविधाओं, मरीजों को दी जा रही सेवाओं तथा स्वास्थ्यकर्मियों की कार्यप्रणाली के संबंध में जानकारी ली।

इस दौरान क्षेत्र के नागरिकों ने कलेक्टर श्री कटेसरिया से जननी वाहन की सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की। कलेक्टर ने इस संबंध में आवश्यक प्लान तैयार करने के निर्देश दिए। नागरिकों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ डॉक्टरों एवं स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा दी जा रही सेवाओं की प्रशंसा भी की। निरीक्षण के दौरान सीईओ जिला पंचायत सुश्री वैशाली जैन सहित संबंधित अधिकारी एवं स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे।

 39 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *