नवरात्रि, दुर्गा अष्टमी परंपरा का निर्वाह किया

  
Last Updated:  अप्रैल 1, 2020 " 07:32 अपराह्न"

रतलाम:01,अप्रैल 2020 (स्पष्ट खबर) covid_19 के कारण लोकहित में टोटल लॉकडाउन हैं जिसका जिम्मेदारी से पालन करना हर नागरिक की जवाबदेही बनती हैं
तथा सोशल डिस्टेंस बाए रखना आवस्यक है
जिला प्रशासन के निर्देश पर अमल करते हुए परंपरागत देवीय पूजन में मंदिर प्रशासन द्वारा निर्देशों का पालन किया गया हैं
प्रतिवर्ष अनुसार भव्य आयोजन आयोजित न करते हुए प्रशासन के निर्देशों का पालन किया गया,

कोरोना वायरस वैश्विक महामारी के कारण कई धार्मिक एवं निजी कार्यक्रम स्थगित या निरस्त किये गए हैं,
जिले भर में सोशल डिस्टेंस का पालन कर दुर्गा अष्टमी पर प्रमुख देवीय मंदिरों पर यज्ञ पूर्णाहुति हुई हैं
रतलाम नगर के श्रीकालिका माता मंदिर, श्रीगढ़खंखई माताजी मंदिर
पर यज्ञ, महाआरती कर नवरात्रि परंपरा का निर्वाह किया गया

धामनोद नगर में भी दुर्गा अष्टमी पर श्री कालिका माता मंदिर पर दुर्गा अष्टमी की पूजन , यज्ञ पूर्णाहुति, महाआरती कर परंपरा का निर्वाह किया गया,
यज्ञाचार्यो के यज्ञमंत्रोचारण के साथ यज्ञ यजमान ठा. लोकेन्द्र सिंह सिसौदिया ने पूर्णाहुति दी,
परंपरा के निर्वाह में सोशल डिस्टेंस का पालन किया गया मंदिरों में प्रतिवर्ष अनुसार दर्शनार्थियों का प्रवेश इस वर्ष नहीं हुआ,

 4,095 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *