सैलाना में तीन दिवसीय निःशुल्क योग शिविर, लगातार योग विद्या को करेंगे ताकि शरीर तो स्वस्थ रहे, और मन भी स्वस्थय रहे:- एसडीएम श्री जैन
Last Updated: अक्टूबर 23, 2024 " 05:53 अपराह्न"
पतंजलि योगपीठ द्वारा सैलाना में तीन दिवसीय निःशुल्क योग शिविर,
Ratlam: योग ऋषि स्वामी रामदेव जी महाराज एवं पतंजलि योगपीठ हरिद्वार के मार्ग दर्शन में तीन-दिवसीय नि: शुल्क इंटिग्रेटड योग शिविर का आयोजन जिले के सैलाना में ओसिन परिसर में जनपद पंचायत सैलाना के संयोजक में आयोजित किया जा रहा है। तीन दिवसीय योग शिविर के दूसरे दिन में मुख्य अतिथि सैलाना एसडीएम मनीष जैन ने कहा कि योग टीम द्वारा आपको अलग-अलग आसान में योग सिखाएंगे आनेवाले समय में हम लगातार अपने घर पर इस योग विद्या को करेंगे ताकि शरीर तो स्वस्थ रहे, और मन भी स्वस्थय रहे। योग शिविर में विशेष अतिथि बैंक बड़ौदा मैनेजर पूजा बागड़ी, प्रेम पूनिया राज्य प्रभारी पतंजलि, उत्तम शर्मा, राजेश चंदवानी, हरीश यादव और राकेश बड़ौदा, जगदीश पाटीदार, जितेन सिंह राठौड़, नाथूलाल राठौर, भारत तंवर, ईश्वरलाल तंवर आदी उपस्थित थे। अतिथियों की उपस्थिति में भारत माता के चित्र के सम्मुख द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर दूसरे दिन के योग शिविर में योगाभ्यास शुरू किया गया। इस दौरान स्वाति, मोतीलाल भंवर जीवनलाल भंवर, किशोर परिहार, कैलाश वसुनिया, जगदीश डामर, लक्ष्मण चारेल, गोवर्धन बिलवाल, फतेह सिंह, रामा मईड़ा, रमेश राणा, राकेश भाबर आदी।
सब जेल सैलाना में योग शिविर-
सब जेल सैलाना में पतंजलि योग टीम राज्य प्रभारी प्रेम पूनिया, उत्तम शर्मा, राजेश चंदवानी द्वारा योग शिविर लगाकर बंदियों को योग कराया गया।