राजस्थान के सीमावर्ती क्षेत्र पिपलोदा थाना क्षेत्र के कच्चे मार्ग किये ब्लॉक, लॉकडाउन का व्यापक असर बरकरार-

  
Last Updated:  अप्रैल 3, 2020 " 02:55 अपराह्न"

मुकेश चौधरी/सुनील परिहार

रतलाम/पिपलोदा: 03 अप्रैल 2020 (स्पष्ट खबर) कोरोना वायरस वैश्विक महामारी के चलते मध्यप्रदेश में भी लाकडाउन के चलते अन्य राज्यों से बिना परमिशन के आवागमन पर प्रतिबंध है
जिसके चलते जिला कलेक्टरों ने अपने अपने जिले में अन्य राज्यों जिले से बिना सुचना आवागमन पर प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किए हैं
रतलाम में भी जिला प्रशासन के आदेश पर पुलिस प्रशासन ने रतलाम जिले के ऐसे समस्त मार्ग जो अन्य जिले राज्यों से आवागमन के थे
उनपर चेक पोस्ट लगाएं हुएं है ओर यहां पुलिस अधिकारी एंव डाक्टरों की टीम मुस्तैद है,
लेकिन रतलाम जिले का बडा़ क्षेत्र पडोसी राज्य राजस्थान की सीमाओं से लगा हुआ है और इन क्षेत्रों में मुख्य सड़क मार्गों के अलावा कई कच्चे रास्ते भी है
जहाँ पर आवागमन रोकने के लिए थाना क्षेत्रों को कड़ी मेहनत करनी पड़ी है
इन में पुलिस थाना पिपलोदा क्षेत्र भी है जहां की पुलिस द्वारा जो मध्यप्रदेश के पडोसी राज्य राजस्थान से रतलाम जिले की सीमाओं को जोड़ने वाले हर कच्चे पक्के रास्तों को लेकर पूरी तरह से बरती जा रहीं हैं सतर्कता,
स्पष्ट खबर की ग्राउंड रिपोर्ट में रतलाम जिले के पुलिस थाना पिपलोदा क्षेत्र में राजस्थान बार्डर पर बेरियर बेरी कैटरर्स लगाकर पुलिस एवं स्वास्थ्य विभाग की टीमें मोजूद थी यहां पर पुलिस थाना पिपलोदा के एस आई रविन्द्र कुमार ने बताया की अभी प्वाइंट पर राजस्थान से आवागमन में काफी हद तक कमी आई हैं
अगर राजस्थान से जिले का कोई व्यक्ति आता है तो उसका स्वास्थ्य जांच करवाई जा रहीं हैं,

ग्रामीण क्षेत्रों में भी लॉक डाउन का असर बरकरार है-

पिपलोदा बस स्टैंड

राजस्थान से जिले में प्रवेश करवाने वाले कच्चे रास्तों पर पिपलोदा पुलिस लगातार चौकसी कर रहीं हैं
इसके अलावा इन कच्चे रास्तों को ब्लॉक भी कर दिया गया है
तो वहीं पुलिस थाना क्षेत्र के ग्रामीण अंचलों में भी लॉक डाउन का पर्याप्त असर है
सुनी गलियां, चौपाल , चौराहों को देख कर ग्रामीण क्षेत्रों में असर का अंदाज़ा लगाया जा सकता है
ग्रामीण क्षेत्रों में भी लगातार पुलिस पेट्रोलिंग हो रही हैं,

कच्चे रास्तों को ब्लॉक किया,
वालटिंयर नजर रख रहे हैं-

पुलिस थाना प्रभारी पिपलोदा

राजस्थान सीमा से लगे थाना क्षेत्र के जितने भी कच्चे रास्ते थे उनपर मिट्टी डलवा कर ब्लॉक कर दिया हैं
वालटिंयर को भी उन रास्तों पर नजर लगाया गया है जो उन रास्तों पर नजर रख रहे हैं
पूरे क्षेत्र में पुलिस पेट्रोलिंग जारी है,

अंजुल अयंक मिश्र पुलिस थाना प्रभारी पिपलोदा

 6,330 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *