रतलाम: आज रात 12 बजे से 8 अप्रैल सुबह 6 बजे तक टोटल लॉकडाउन में इनको मिलेगी छुट-

  
Last Updated:  अप्रैल 6, 2020 " 09:52 पूर्वाह्न"

रतलाम:06 अप्रैल 2020(स्पष्ट खबर) रतलाम में आज रात 12 बजे से 8 अप्रैल की सुबह 6 बजे तक टोटल लॉकडाउन के आदेश कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने जारी कर दिए है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर 21 दिन का लॉकडाउन चल रहा है जिसमे 14 अप्रैल तक सबकुछ बंद है।

बता दे कि लॉकडाउन के दौरान रतलाम में दूध व दवा की दुकाने खुल रही है। इसके अलावा प्रशासन ने जरूरी सामान खरीदने के लिए इन दिनों छूट दे रखी थी। लेकिन जिस तरह से पड़ोसी जिले इंदौर व उज्जैन में कोरोना वायरस से मौत की संख्या बढ़ रही है, उसके बाद अब रतलाम में सतर्कता को सख्त करने की जरुरत हो गई है। लाकडाउन में कोन कोन सी सेवा को छुट रहेगी देखे आदेश

 4,071 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *