रतलाम में आज रात 12 बजे से टोटल लॉकडाउन

  
Last Updated:  अप्रैल 6, 2020 " 08:11 पूर्वाह्न"

रतलाम:06 अप्रैल 2020(स्पष्ट खबर) रतलाम में आज रात 12 बजे से 8 अप्रैल की सुबह 6 बजे तक टोटल लॉकडाउन के आदेश कलेक्टर रूचिका चौहान ने जारी कर दिए है। प्रशासनीक अधिकारियों की बड़ी बैठक चल रही है, इसमे यह निर्णय लिया जाएगा की इस दौरान दूध व दवा की छूट कितनी दी जाए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर 21 दिन का लॉकडाउन चल रहा है जिसमे 14 अप्रैल तक सबकुछ बंद है।

बता दे कि लॉकडाउन के दौरान रतलाम में दूध व दवा की दुकाने खुल रही है। इसके अलावा प्रशासन ने जरूरी सामान खरीदने के लिए इन दिनों छूट दे रखी थी। लेकिन जिस तरह से पड़ोसी जिले इंदौर व उज्जैन में कोरोना वायरस से मौत की संख्या बढ़ रही है, उसके बाद अब रतलाम में सतर्कता को सख्त करने की जरुरत हो गई है। हालांकि अब तक रतलाम के लिए राहत की सूचना यह है कि तबलीगी समाज के जो 10 सदस्यों की कोरोना की जांच करवाई गई थी, वो रिपोर्ट सामान्य आई है। इसके अनुसार वो लोग कोरोना के मरीज नहीं पाए गए है। अब प्रशासन यह तय कर रहा है कि टोटल लॉकडाउन का पालन सख्ती से करवाया जाए। इसके लिए कलेक्टर चौहान, एसपी गौरव तिवारी सहित अन्य आला अधिकारियों की बैठक चल रही है।

घर में आएगा दूध

टोटल लॉकडाउन के दौरान घर में दूध आएगा या नहीं, फिलहाल यह साफ नहीं है। इतना ही नहीं, सांची पार्लर से जो छूट मिलती है वो मिलेगी या नहीं यह साफ नहीं हुआ है। इस बारे में निर्णय जल्दी लिया जा सकता है। इस बारे में वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक चल रही है। रतलाम जिले के जनसंपर्क अधिकारी शकील एहमद खान ने बैठक के दौरान ही फोन पर बताया कि टोटल लॉकडाउन का निर्णय ले लिया गया है व जरूरी आपुर्ति के बारे में फिलहाल निर्णय नहीं हो पाया है।

 3,641 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *