कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने जावरा क्षेत्र के गेहूं खरीदी केंद्रों का निरीक्षण किया-

  
Last Updated:  मई 26, 2020 " 05:21 अपराह्न"

रतलाम:26 मई 2020(स्पष्ट खबर)| कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने मंगलवार को जिले के जावरा क्षेत्र के ढोढर, कालूखेड़ा तथा बडायला माताजी में गेहूं खरीदी केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक श्री गौरव तिवारी भी साथ थे।
गेहूं उपार्जन केन्द्रों पर कलेक्टर द्वारा व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए किसानों से चर्चा भी की गई। कालूखेडा में लगभग 200 ट्रालियां तुलवाई के लिए बची थी। कलेक्टर ने शत-प्रतिशत ट्रालियों की तुलवाई के निर्देश दिए। उपस्थित एसडीएम श्री राहुल धोटे ने बताया कि किसानों के लिए दोनों समय भोजन, पानी तथा चाय की सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।
इस दौरान कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान द्वारा अपने वाहन में साथ लाए गए नींबू पानी के कंटेनर से खरीदी केंद्रों पर उपस्थित किसानों, हम्मालो को नींबू पानी उपलब्ध कराया गया। अपर कलेक्टर श्रीमती जमुना भिड़े तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुनील पाटीदार द्वारा भी जिले के ताल तथा कसारी गेहूं खरीदी केंद्रों पर पहुंचकर निरीक्षण किया गया, किसानों से चर्चा की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। जिले में समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन कार्य के तहत 26 मई तक 2 लाख 7 हजार मेट्रिक टन गेहूं की खरीदी की गई, गत वर्ष 61 हजार मेट्रिक टन गेहूं खरीदा गया था। इस वर्ष 31308 किसानों से गेहूं खरीदा गया है।

 2,616 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *