कोविड-19 : घर-घर सर्वे में गठित दलों ने दो दिन में 662 परिवारों से स्वास्थ्य जानकारी प्राप्त की-

  
Last Updated:  जून 12, 2020 " 01:55 अपराह्न"

धामनोद:12 जून 2020(स्पष्ट खबर)| कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु कलेक्टर जिला रतलाम के आदेशानुसार नगर में इस हेतु गठित टीमों द्वारा घर घर जाकर सर्दी खासी बुखार एवं सांस लेने में तकलीफ के मरीजों की थर्मल स्क्रीनिंग कर जांच की जा रही है, धामनोद नगर में गुरूवार से शुरू किये गयें सर्वें में गठित दलों द्वारा दो दिनों में 662 परिवारों के घर जाकर सर्वे किया गया है|

नगर में नागरिकों का थर्मल स्क्रीनिंग करते गठित दलों के सदस्य

नगर परिषद कर्मचारी शुभम् जैन ने बताया की सर्वे में जिन परिवारों में कोई सदस्य संदेह में है की जानकारी लि जा रहीं हैं
सर्दी, खांसी, बुखार, के तीन चार मरीज मिले हैं तथा बीपी, शुगर वालें बड़ी संख्या में है|
सर्दी, खांसी, बुखार वालों के लिए आगे की प्रक्रिया चल रहीं हैं
जो कल सर्दी खांसी बुखार वालें संदेही मरीज मिले थे उनकों आज डॉक्टरों ने चेक किया है|
मुख्य नगर पालिक अधिकारी लक्ष्मीकांत शर्मा ने बताया की कल दो मरीज मिले थे जिनमें एक सर्दी व बुखार का जिनकी डॉक्टरों द्वारा जांच करवाने पर केवल वायरल बुखार, सर्दी के थे जो नार्मल होकर संदिग्ध नहीं है |

नगर के भूतेश्वर महादेव मंदिर पर संतो से स्वास्थ्य संबंधी जानकारी लेकर थर्मल स्क्रीनिंग की
देखने में साधारण फोटो है, लेकिन गौर से देखा जाए तो आज का सबसे खूबसूरत फोटो है, जिसमें बड़ो की लापरवाही एवं एक मासूम बच्चें की जागरूकता नजर आती है| जब पडोसी के घर कोविड़ सर्वे दल आता है तो बच्चा दिवार की ओट में मास्क लगाये सर्वे दल को देख रहा है,

 2,130 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *