देवास जिले में आज 284 सैम्‍पल की रिपोर्ट में 10 सैम्पल की रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त

  
Last Updated:  अगस्त 13, 2020 " 03:31 अपराह्न"

     देवास :13-अगस्त-2020(स्पष्ट खबर) मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एमपी शर्मा ने बताया कि आज 13 अगस्त 2020 को प्राप्‍त 284 सैम्‍पल की रिपोर्ट में से 10  सैम्पल की रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त हुई है। सीएमएचओ डॉ. शर्मा ने बताया कि आज दिनांक तक 23 हजार 227 सैंपल लिए गए, जिनमें आज दिनांक तक लैब से 23 हजार 001 सैंपलों की रिर्पोट प्राप्त हुई। वहीं आज दिनांक तक 22 हजार 276 की रिपोर्ट नेगेटिव प्राप्त हुई। जिले में अभी तक कुल 513 व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव हुए तथा अभी तक 422 कोरोना संक्रमित मरीज उपचार उपरांत करोना संक्रमण से मुक्त हुए। आज दिनांक तक जिले में एक्टिव कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 77 है। कोरोना संक्रमण से आज दिनांक तक 14 लोगों की मृत्यु हुई है। जिले में अब तक का कोविड-19 रिकवरी रेट 82.26 है तथा मोर्टीलिटी (मृत्युदर) 2.73 प्रतिशत है।

 1,391 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *